अयोध्या से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां पुलिस ने एक युवक को धार्मिक गतिविधि करते हुए सुरक्षा बलों ने हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार, युवक ने राम मंदिर परिसर के दक्षिणी परकोटे क्षेत्र में नमाज पढ़ने का प्रयास किया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शख्स ने नमाज पढ़ने की कोशिश की। जब कुछ लोगों ने उसे ये करते हुए देखा तो हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि लोगों ने शख्स को रोकने की कोशिश भी की तो संप्रदाय विशेष के नारे लगाने लगा। इस पर मौजूद सुरक्षा बलों ने उसे हिरासत में लिया।
फिलहाल खुफिया एजेंसी, पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। हालांकि, इस बारे में जिला प्रशासन कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर रहा है। वहीं, राम मंदिर ट्रस्ट ने भी मौन साधा हुआ है। बता दें, घटना आज सुबह की घटना बताई जा रही है।
कश्मीरी वेशभूषा में था युवक
पकड़े गए युवक का नाम अबू अहमद शेख है। जो कश्मीर के शोपियां का रहने वाला बताया गया है और कश्मीरी वेशभूषा में था। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार युवक मंदिर में दर्शन करने के बाद सीता रसोई के पास नमाज पढ़ने की कोशिश में था। उसकी उम्र करीब 50 साल बताई जा रही है। वह पारंपरिक कश्मीरी वेशभूषा में था और मंदिर में गेट D1 से प्रवेश किया था।




