Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

महाराष्ट्र पुलिस ने 200 करोड़ रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी में लिप्त गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 6, 2026
in क्राइम, देश
0
नोएडा : ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर साइबर अपराधियों ने सेवानिवृत्त शिक्षिका से 31 लाख रुपए ठगे

महाराष्ट्र पुलिस ने विदेशी मुद्रा और सोने के कारोबार से जुड़ी ऑनलाइन योजनाओं के जरिए सैकड़ों लोगों से कथित तौर पर 200 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी को अंजाम देने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने अब तक महाराष्ट्र से सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जो देश के विभिन्न राज्यों में दर्ज 50 से अधिक आपराधिक मामलों से जुड़े हैं। पुलिस को संदेह है कि गिरोह के सरगना देश के बाहर से आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते थे।

मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि जालसाज वैवाहिक वेबसाइट और सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से विश्वास जीतकर पीड़ितों को निशाना बनाते थे। इसके बाद उन्हें धोखाधड़ी वाली योजनाओं में निवेश करने के लिए प्रेरित किया जाता था।

उन्होंने बताया कि पुलिस को अहम सफलता 12 नवंबर, 2025 को तब मिली जब धोखाधड़ी की शिकायत की जांच करते हुए मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर स्थित ‘शिवसाई रेजिडेंसी लॉज एंड बोर्डिंग’ पर छापेमारी की गई।

अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में धन शोधन और कर चोरी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले बैंक खातों के जरिये अवैध धन प्राप्त करने की साजिश रचने के आरोप में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया था। उन्होंने कहा कि इसके बाद से पुलिस सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के बैंक खातों की जांच से पता चला है कि उनका संबंध महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे और नागपुर तथा दिल्ली, तेलंगाना, कर्नाटक, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और गोवा सहित कई राज्यों में दर्ज 51 अलग-अलग अपराधों से है।

एक अधिकारी ने कहा, “हमारी टीमें धन के लेनदेन की कड़ी का पता लगाने में जुटी हैं, जिसकी राशि फिलहाल 200 करोड़ रुपये से अधिक है। इन 51 एफआईआर को समेकित करने और विदेश में बैठे हैंडलरों की पहचान के लिए हम विभिन्न राज्यों के पुलिस विभागों और साइबर प्रकोष्ठ के साथ समन्वय कर रहे हैं।”

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान रोशन कुमार सिद्धराम शेट्टी, अबीर उर्फ ​​सचिर मोहम्मद खान, सनद संजीव दास, राहुल कुमार उर्फ ​​कैलाश राकेश कुमार, आमिर करम शेरखान, अभिषेक अनिल नारकर उर्फ ​​गोपाल और मोहम्मद राशिद फकीर मोहम्मद बलूच उर्फ ​​लकी के रूप में हुई है।

Tags: महाराष्ट्र पुलिस ने 200 करोड़ रुपये की
Previous Post

Grok AI के दुरुपयोग पर भारत सरकार की कार्रवाई: एक्स को 7 जनवरी तक एक्शन टेकन रिपोर्ट जमा करने का समय

Next Post

अयोध्या: गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियुक्त राजा मानसिंह की 2 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क

Related Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां
अंतराष्ट्रीय

PoJK में पाकिस्तान की ‘बर्बरता’ : भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जांच की अपील

July 31, 2026
Declassified: Operation Sindoor,  स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India
अंतराष्ट्रीय

Declassified: Operation Sindoor, स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

July 31, 2026
भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार
क्राइम

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

July 31, 2026
उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’
उत्तर प्रदेश

PM-Kisan Scheme: मंत्रिमंडल ने पांच साल बढ़ाने को दी मंजूरी, 3.15 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च

July 31, 2026
Next Post
अयोध्या: गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियुक्त राजा मानसिंह की 2 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क

अयोध्या: गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियुक्त राजा मानसिंह की 2 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क

Recent Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

PoJK में पाकिस्तान की ‘बर्बरता’ : भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जांच की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ इस्लामाबाद के ‘‘बर्बर’’ बल प्रयोग की जांच...

Declassified: Operation Sindoor,  स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

Declassified: Operation Sindoor, स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

डिस्कवरी चैनल ने शुक्रवार को दो भाग में विभाजित वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) ‘‘डिक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर’’ की घोषणा की है, जिसके तहत...

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

आरा, भोजपुर जिले में कथित मुठभेड़ के दौरान भारत भूषण तिवारी की मौत के मामले में करीब 45 दिन बाद...

उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’

PM-Kisan Scheme: मंत्रिमंडल ने पांच साल बढ़ाने को दी मंजूरी, 3.15 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को किसानों को वित्तीय सहायता देने के लिए अगले पांच वर्षों यानी वित्त वर्ष 2030-31 तक...

Spain, Morocco  Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत

Spain, Morocco Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

सेउटा, पिछले 24 घंटों में मोरक्को से लगभग 60,000 प्रवासी स्पेन के सेउटा में दाखिल हुए हैं। सेउटा के प्रशासनिक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group