Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Grok AI के दुरुपयोग पर भारत सरकार की कार्रवाई: एक्स को 7 जनवरी तक एक्शन टेकन रिपोर्ट जमा करने का समय

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 6, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0
एलन मस्क का एक्स अवैध सामग्री हटाएगा, उल्लंघन करने वालों पर लगेगा स्थायी प्रतिबंध

नयी दिल्ली, सरकार ने अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क के स्वामित्व वाली सोशल मीडिया कंपनी ‘एक्स’ को एआई टूल ‘ग्रोक’ के दुरुपयोग से जुड़े अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री मामले में कार्रवाई रिपोर्ट जमा करने की समयसीमा को बढ़ाकर सात जनवरी कर दिया है।

सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि एक्स ने सरकार से समय बढ़ाने की मांग की थी। इस अनुरोध के बाद उसे सात जनवरी तक एटीआर जमा करने को कहा गया है। पहले एक्स को यह रिपोर्ट पांच जनवरी तक जमा करनी थी।

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने दो जनवरी को जारी नोटिस में कहा था कि एक्स के मंच पर कृत्रिम मेधा (एआई) टूल ‘ग्रोक’ का इस्तेमाल कर फर्जी खातों से महिलाओं की अश्लील, आपत्तिजनक और अपमानजनक तस्वीरें एवं वीडियो बनाए जा रहे हैं।

मंत्रालय ने इसे सोशल मीडिया मंच के स्तर पर सुरक्षा उपायों एवं निगरानी तंत्र की गंभीर विफलता बताते हुए कहा था कि यह सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम और उससे जुड़े नियमों का उल्लंघन है।

मंत्रालय ने एक्स को निर्देश दिया था कि वह सभी अश्लील, अशोभनीय, यौन रूप से स्पष्ट एवं गैरकानूनी सामग्री को तुरंत हटाए, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उसे 72 घंटे के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट जमा करने को कहा गया था।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि आईटी अधिनियम की धारा 79 के तहत मिलने वाली कानूनी संरक्षण की छूट तभी लागू होती है, जब मंच पूरी तरह से उचित सावधानी का पालन करे।

नोटिस में एक्स को ग्रोक ऐप की तकनीकी, प्रक्रियागत और कामकाजी स्तर पर व्यापक समीक्षा करने, सामग्री नियमन को सख्त करने और नियमों का उल्लंघन करने वाले उपयोगकर्ताओं के खाते निलंबित या बंद करने जैसे कड़े कदम उठाने के लिए कहा गया।

इसके साथ ही, पहले से मौजूद अवैध सामग्री को अविलंब हटाने या उस तक पहुंच को रोकने के निर्देश भी दिए गए।

सरकार ने चेतावनी दी कि नियमों का पालन नहीं करने पर एक्स को आईटी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है और धारा 79 के तहत मिलने वाला संरक्षण भी समाप्त हो सकता है।

इस बीच, एक्स ने अपने सेफ्टी हैंडल पर कहा है कि वह अवैध सामग्री के खिलाफ कार्रवाई करेगा, उन्हें हटाएगा और संबंधित खातों को स्थायी रूप से निलंबित करने के साथ जरूरत पड़ने पर स्थानीय सरकारों के साथ सहयोग करेगा।

Tags: Grok AI के दुरुपयोग पर भारत सरकार
Previous Post

मादुरो को हटाने से पहले अमेरिका ने वेनेजुएला के तेल पर दशकों से दबाव बनाया रखा

Next Post

महाराष्ट्र पुलिस ने 200 करोड़ रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी में लिप्त गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार

Related Posts

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति
देश

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

August 1, 2026
Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां
अंतराष्ट्रीय

PoJK में पाकिस्तान की ‘बर्बरता’ : भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जांच की अपील

July 31, 2026
Declassified: Operation Sindoor,  स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India
अंतराष्ट्रीय

Declassified: Operation Sindoor, स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

July 31, 2026
भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार
क्राइम

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

July 31, 2026
Next Post
नोएडा : ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर साइबर अपराधियों ने सेवानिवृत्त शिक्षिका से 31 लाख रुपए ठगे

महाराष्ट्र पुलिस ने 200 करोड़ रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी में लिप्त गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार

Recent Posts

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाली वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शनिवार को बड़ी कटौती की गयी।...

अपहरण के मामले में अनावश्यक जांच जारी रखने पर हाईकोर्ट ने लगाया उप्र सरकार पर जुर्माना

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने कोडीन सिरप मामले में सुनवाई से खुद को अलग किया

by admin
August 1, 2026
0

प्रयागराज, कोडीन युक्त सिरप मामले में याचिकाकर्ता के न्यायाधीश से संपर्क करने के प्रयास के बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय के...

अदालत की अवमानना मामले में बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2013 की भर्ती प्रक्रिया से हुई प्रधानाचार्यों की नियुक्तियां बहाल कीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने शुक्रवार को एकल पीठ के उस आदेश को निरस्त कर दिया, जिसमें...

मायावती के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और अखिलेश ने उन्हें बधाई दी

विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने 25 सीटों पर तय किए उम्मीदवार: मायावती

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए...

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

PoJK में पाकिस्तान की ‘बर्बरता’ : भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जांच की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ इस्लामाबाद के ‘‘बर्बर’’ बल प्रयोग की जांच...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group