Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या: विद्युत तार चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़; 5 अभियुक्त गिरफ्तार, करीब 5 लाख रुपये सामान बरामद

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
January 4, 2026
in अयोध्या, क्राइम
0
अयोध्या: विद्युत तार चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़; 5 अभियुक्त गिरफ्तार, करीब 5 लाख रुपये सामान बरामद

अयोध्या, रुदौली कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए विद्युत तार चोरी करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर कार्यवाही करते हुए 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर करीब 5 लाख रुपये मूल्य का चोरी का सामान बरामद किया है।

इस कार्यवाही से क्षेत्र में सक्रिय चोरी गिरोहों में हड़कंप मच गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुदौली संजय मौर्या द्वारा विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया था।

अभियान त्रिनेत्र के तहत क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना का सफल अनावरण किया। पुलिस ने अभियुक्तों को चोरी के माल, औजारों और घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन सहित गिरफ्तार किया।पुलिस के मुताबिक इस संबंध में थाना कोतवाली रुदौली पर मु0अ0सं0 02/2026 धारा 303(2), 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय भेज दिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में मनीष पाण्डेय पुत्र राजाराम पांडेय निवासी ग्राम प्रणि शाहगंज थाना इनायतनगर,कृष्ण कुमार पुत्र अमरनाथ निवासी कनकपुर सगरौली थाना तारुन, गंगादीन पुत्र अंगद प्रसाद निवासी बन्नीपिपरी थाना बीकापुर, मनोज यादव पुत्र राम भवन यादव निवासी ग्राम शंकरपुर बिकरमजोत थाना छावनी जनपद बस्ती व आशीष साहू पुत्र अमर प्रसाद निवासी ग्राम पुरजोधी शुक्ल का पुरवा थाना शामिल हैं। इनमें से मनीष पाण्डेय का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास दर्ज है।

बरामदगी में 33 केवी एल्युमिनियम तार के बंडल, एलटी एबीसी केबिल, बीजल कंडक्टर, एमएस चैनल, क्रॉस आर्म, होल्डिंग क्लैम्प, लोहे के औजार, घटना में प्रयुक्त 5 मोबाइल फोन और पिकअप वाहन UP 32 RN 8540 शामिल है।

इस पूरी कार्यवाही को प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य के नेतृत्व में निरीक्षक शत्रोहन यादव व उपनिरीक्षक विपिन श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक अभय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक गजेंद्र कुमार, हेड का0 राजेश यादव,का0 रजत कुमार की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस की इस सफलता को लेकर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की सतर्कता की क्षेत्र में काफी सराहना की जा रही है।

Tags: अयोध्या: विद्युत तार चोरी करने
Previous Post

तेलंगाना में ‘डिजिटल अरेस्ट’ घोखाधड़ी में बुर्जुग से 7.12 करोड़ रुपये की ठगी

Next Post

गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 10 साल से प्रथम वर्ष में अटका है एमबीबीएस का छात्र

Related Posts

अयोध्या में चैत्र रामनवमी मेला: 24 मार्च 02 बजे से 27 मार्च रात्रि तक हुआ यातायात डायवर्जन
अयोध्या

अयोध्या: सावन व कांवड़ यात्रा को लेकर यातायात डायवर्जन प्लान लागू, भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित

August 3, 2026
दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार
क्राइम

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार

August 3, 2026
अयोध्या: रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर में रेलवे ट्रैक पर गर्भवती शिक्षिका का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

August 3, 2026
रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार
अयोध्या

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

August 2, 2026
Next Post
गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 10 साल से प्रथम वर्ष में अटका है एमबीबीएस का छात्र

गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 10 साल से प्रथम वर्ष में अटका है एमबीबीएस का छात्र

Recent Posts

बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का खाता अब भी नहीं खुला

बांकीपुर उपचुनाव : जन सुराज के प्रशांत किशोर ने भाजपा के नीरज कुमार को 18,953 मतों से हराया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में सोमवार को जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता...

प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी

प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

प्रतापगढ़ जिले के लालगंज इलाके में रानीगंज कैथोला बाजार में दो/तीन अगस्त की दरमियानी रात कार और स्कूटर की टक्कर...

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

मुजफ्फरनगर, कांवड़ यात्रा के दौरान मुजफ्फरनगर से गुजर रही एक गर्भवती महिला ने सोमवार को जिला अस्पताल में जुड़वां बच्चों...

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सतह फिर खराब हुई; दिये गये जांच के आदेश, तीन अभियंताओं पर कार्रवाई

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सतह फिर खराब हुई; दिये गये जांच के आदेश, तीन अभियंताओं पर कार्रवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

उन्नाव, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के एक महीने के भीतर सड़क की सतह खराब...

पंजाब के फिरोजपुर में आरएसएस नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या

उन्नाव में LIU से सेवानिवृत्त दारोगा ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

उन्नाव शहर में स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) से सेवानिवृत्त एक दारोगा ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से कथित तौर पर खुद...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group