Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बलिया : दोगुने मुनाफे का लालच देकर करोड़ों की ठगी के आरोप में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 1, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

बलिया जिले में निवेश पर दोगुने मुनाफे का लालच देकर हजारों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोप में एक कोऑपरेटिव सोसाइटी के मुख्य महाप्रबंधक समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकवा गांव निवासी कमिच्छा प्रसाद की शिकायत पर बुधवार को ‘लोनी अर्बन मल्टीस्टेट क्रेडिट थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसाइटी’ के मुख्य महाप्रबंधक समीर अग्रवाल, उसकी पत्नी सानिया अग्रवाल ( मुंबई निवासी), वाराणसी निवासी अजय सिंह चौहान और बलिया जिले के श्रेयस तलपड़े, आर के शेट्टी, संजय मुदगिल, शबाब हुसैन व कुछ अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व गबन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने दर्ज प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि समीर अग्रवाल ने आपराधिक षड्यंत्र रचते हुए बलिया जिले में ‘एडवांटेज’ नाम की कंपनी खोली और निवेशकों को मूल राशि पर दोगुना मुनाफे का प्रलोभन दिया।

पुलिस के मुताबिक, बांसडीह में सुविधा केंद्र खोलकर सैकड़ों एजेंट और हजारों ग्राहकों को जोड़कर करोड़ों रुपए का पैसा कंपनी की विभिन्न योजनाओं में लगाया गया।

पुलिस ने बताया कि बलिया जिले के सिकंदरपुर, बेल्थरारोड, जलालपुर, मनियर, सहतवार, रेवती, बेरुआरबारी, सुखपुरा, तिलौली और बांसडीह सहित कुल 11 सुविधा केंद्र खोले गए।

पुलिस के मुताबिक, इसके अलावा गोरखपुर, आजमगढ़, मीरजापुर, चंदौली, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ समेत प्रदेश के अन्य जनपदों और दूसरे राज्यों में भी कार्यालय खोलकर एजेंट नियुक्त किए गए और करोड़ों रुपए का निवेश कराया गया।

पुलिस ने बताया कि वर्ष 2024 में कंपनी का पोर्टल बंद होने के बाद निवेशकों को अपने साथ धोखाधड़ी का पता लगा। कोतवाली प्रभारी प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।

Tags: दोगुने मुनाफे का लालच देकर
Previous Post

UP में नए साल में नया बिजली कनेक्शन हुआ सस्ता, उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

Next Post

प्रयागराज से काशी, अयोध्या, मथुरा: आस्था कॉरिडोरों ने 2025 में बदला यूपी का पर्यटन परिदृश्य

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Mayawati-Akash Anand: उतार-चढ़ाव भरा रहा सियासी सफर, सियासी सफर में कभी अर्श तो कभी फर्श पर नजर आये आकाश आनंद

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Bareilly : रामगंगा के तेज कटान में समाया प्राचीन मंदिर, 4 करोड़ की पानी की टंकी भी नदी में गिरी

September 10, 2026
क्राइम

Punjab : अमृतसर में अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, दो AK-47 समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

निजी स्कूल शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय नीति की मांग: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों को दिया नोटिस

September 10, 2026
Next Post

प्रयागराज से काशी, अयोध्या, मथुरा: आस्था कॉरिडोरों ने 2025 में बदला यूपी का पर्यटन परिदृश्य

Recent Posts

Mayawati-Akash Anand: उतार-चढ़ाव भरा रहा सियासी सफर, सियासी सफर में कभी अर्श तो कभी फर्श पर नजर आये आकाश आनंद

by admin
September 10, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती द्वारा बृहस्पतिवार को पार्टी से ‘पूरी तरह मुक्त’ किये गये उनके भतीजे आकाश...

E-Commerce Rules 2026: ऑनलाइन शॉपिंग पर सरकार की सख्ती, छूट की पुरानी कीमत बताना होगा

by admin
September 10, 2026
0

नई दिल्ली, सरकार ने ई-कॉमर्स क्षेत्र में उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और कीमतों में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए उपभोक्ता...

Bareilly : रामगंगा के तेज कटान में समाया प्राचीन मंदिर, 4 करोड़ की पानी की टंकी भी नदी में गिरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

बरेली में रामगंगा नदी के हो रहे तेज कटान के चलते मीरगंज तहसील के कपूरपुर गांव में स्थित एक प्राचीन...

Punjab : अमृतसर में अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, दो AK-47 समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

चंडीगढ़, पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को अमृतसर में तीन लोगों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क का भंडाफोड़ किया...

Delhi High Court: बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण के बिना नहीं होगा GST रजिस्ट्रेशन, फर्जीवाड़े पर सख्त आदेश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नयी दिल्ली, दिल्ली उच्च न्यायालय ने बायोमेट्रिक आधारित आधार प्रमाणीकरण के बिना माल एवं सेवा कर (जीएसटी) पंजीकरण की अनुमति...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group