Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

UP में नए साल में नया बिजली कनेक्शन हुआ सस्ता, उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 1, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
UP में नए साल में नया बिजली कनेक्शन हुआ सस्ता, उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

प्रदेश में अब नया बिजली कनेक्शन लेना पहले से सस्ता हो गया है। इस निर्णय से स्मार्ट प्रीपेड मीटर सिंगल फेस की कीमत 6,016 रुपये की जगह 2,800 रुपये हो गई है, जबकि थ्री फेस स्मार्ट प्रीपेड की कीमत 11,342 की जगह 4,100 रुपये कर दी गई है।

इसके अलावा इस्टीमेट व्यवस्था समाप्त हो गई है और फिक्स चार्ज के जरिए कनेक्शन मिलेगा। इसके साथ ही 40 मीटर तक कनेक्शन देने की पुरानी व्यवस्था भी पुराने दिनों की बात हो जाएगी।

नई कॉस्ट डाटा बुक जारी

उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन के मामले में बड़ी राहत देते हुए नई कॉस्ट डाटा बुक जारी की है। गुरुवार को नियामक आयोग के अध्यक्ष अरविंद कुमार एवं सदस्य संजय कुमार सिंह ने नई कॉस्ट डाटा बुक जारी की। अब नया बिजली कनेक्शन लेने में आसानी रहेगी। जैसे अब 150 किलोवाट तक के कॉमर्शियल कनेक्शन के लिए अब 300 मीटर की दूरी तक किसी प्रकार का एस्टीमेट नहीं बनेगा। इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कोड रिव्यू पैनल की सब-कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिए गए हैं।

स्मार्ट प्रीपेड मीटर की कीमतों में कटौती 

नई कॉस्ट डाटा बुक में उत्तर प्रदेश विद्युत आयोग के कई प्रस्तावों को अस्वीकार कर दिया गया है। खासतौर पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर की लागत को 8000 रुपये से अधिक रखने के प्रस्ताव को आयोग ने मंजूरी नहीं किया। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश उपभोक्ता परिषद की मांग स्वीकार करते हुए सिंगल फेस स्मार्ट प्रीपेड मीटर 2800 रुपये , थ्री फेस स्मार्ट प्रीपेड मीटर 4100 रुपये तय कर दी, जबकि इससे पहले विद्युत आयोग द्वारा सिंगल फेस मीटर के लिए 6016 रुपये और थ्री फेस मीटर के लिए 11342 रुपये थी।

अतिरिक्त वसूली गई राशि लौटानी होगी 

9 सितंबर 2025 से नए विद्युत कनेक्शन पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर अनिवार्य कर विद्युत आयोग अधिक राशि वसूल रहा था। नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब पूरे प्रदेश के उपभोक्ताओं से की गई लगभग 100 करोड़ रुपये से अधिक की अतिरिक्त वसूली विद्युत आयोग को वापस करनी होगी।

एस्टीमेट सिस्टम और भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश

कंज्यूमर राइट्स रूल 2020 की धारा 4 (उपधारा 13) के तहत कॉस्ट डाटा बुक को नए स्वरूप में अंतिम रूप दिया गया है। इससे बिजली कनेक्शन से जुड़ा एस्टीमेट सिस्टम खत्म होगा। नई व्यवस्था में प्रोसेसिंग फीस, सिक्योरिटी राशि, मीटरिंग चार्ज सहित सभी शुल्क एकमुश्त तय कर दिए गए हैं। उपभोक्ता को केवल निर्धारित राशि जमा करनी होगी, शेष सभी तकनीकी व्यवस्थाएं विद्युत विभाग स्वयं करेगा।

150 किलोवाट तक, 300 मीटर तक बिना झंझट कनेक्शन

नई कॉस्ट डाटा बुक के तहत 150 किलोवाट तक के कनेक्शन के लिए ट्रांसफार्मर, पोल या कंडक्टर जैसी तकनीकी व्यवस्थाओं की चिंता उपभोक्ता को नहीं करनी होगी। विभाग को 300 मीटर की दूरी तक सभी आवश्यक व्यवस्थाएं खुद करनी होंगी। कनेक्शन दूरी को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। इनमें 0 से 100 मीटर, 101 से 300 मीटर और 301 मीटर से अधिक (अलग से एस्टीमेट) शामिल हैं।

नई कालोनियों में देना होगा सिर्फ मीटरिंग शुल्क

नई कास्ट डाटा बुक-2025 के अनुसार अविकसित गैर-विद्युतीकृत कॉलोनियों के निवासियों को केवल मीटरिंग शुल्क का भुगतान करना होगा। बुनियादी ढांचे के नाम पर लिए जाने वाला शुल्क खत्म कर दिया गया है।

उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष एवं सप्लाई कोड रिव्यू पैनल की सब-कमेटी के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि बिजली कनेक्शन के एस्टीमेट बनाने की प्रक्रिया में भ्रष्टाचार व्याप्त है। एक जैसे मामलों में अलग-अलग एस्टीमेट बनाकर उपभोक्ताओं से वसूली होती थी, लेकिन अब इस पर अंकुश लगेगा। उन्होंने बताया कि 2 किलोवाट का घरेलू उपभोक्ता यदि 100 मीटर तक कनेक्शन लेता है तो अब उसे केवल 5500 रुपये जमा करने होंगे।

इसी प्रकार 300 मीटर दूरी पर स्थित उपभोक्ता को 7,555 रुपये जमा करने पर कनेक्शन मिल जाएगा। पहले ऐसे मामलों में खंभे, ट्रांसफार्मर और अन्य व्यय के नाम पर राशि ली जाती थी। इसके साथ ही नई व्यवस्था में गरीब एवं बीपीएल उपभोक्ता मीटर मूल्य का भुगतान में किस्त में कर सकेंगे।

Tags: नया बिजली कनेक्शन हुआ सस्ता
Previous Post

अभ्युदय योजना में भर्तियों में अनियमितताओं को लेकर मामला दर्ज

Next Post

बलिया : दोगुने मुनाफे का लालच देकर करोड़ों की ठगी के आरोप में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा

Related Posts

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना

August 3, 2026
लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

August 3, 2026
प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी

August 3, 2026
मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म
उत्तर प्रदेश

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

August 3, 2026
Next Post
अमेठी में सेवानिवृत रेलवे कर्मचारी से पेंशन का सत्यापन के नाम 19.28 लाख रुपये ऑनलाइन ठगी

बलिया : दोगुने मुनाफे का लालच देकर करोड़ों की ठगी के आरोप में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा

Recent Posts

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में हुए चुनावों के दूसरे चरण में पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) ने जबरदस्त जीत...

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

रूसी विमानों ने दक्षिणी यूक्रेनी शहर जापोरिज्जिया के रिहायशी इलाकों में 90 मिनट के अंदर आठ शक्तिशाली ग्लाइड बम गिराए,...

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

जब मैं छोटा था, तब मेरे साथ के कई बच्चे जेब खर्च निकालने के लिए पड़ोसियों के शिशुओं की देखभाल...

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 3, 2026
0

अयोध्या, जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना इनायतनगर पुलिस टीम ने...

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

सावन माह और कांवड़ यात्रा के दौरान नियमों के उल्लंघन पर उत्तर प्रदेश में प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। वाराणसी...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group