Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मथुरा में चुनावी रंजिश को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या, भाई घायल

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 29, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

मथुरा जिले में जैत थानाक्षेत्र के एक गांव में प्रधान पक्ष के लोगों ने कथित तौर पर पिछले चुनाव में प्रतिपक्षी का साथ देने पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नगला नेता गांव के राधा किशन (20) के रूप में हुई जबकि उसका भाई अनिल घायल हो गया।

पुलिस ने रविवार रात हुई इस घटना में प्रधान समेत चार लोगों को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। उसने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी-सिटी) राजीव कुमार सिंह के मुताबिक नगला नेता गांव में प्रधान योगेश सिंह एवं उदयवीर सिंह आमने-सामने रहते हैं। उदयवीर सिंह ने पिछले चुनाव में प्रधान के प्रतिपक्षी उम्मीदवार का समर्थन किया था, तभी से उन दोनों के परिवारों के बीच तनातनी चली आ रही है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम प्रधान पक्ष के लोगों ने उदयवीर के बेटे राधाकिशन को राल चौराहे पर घेरकर पीटा था। वह किसी तरह जान बचाकर भाग आया था। इस मामले में पीड़ि़त पक्ष ने रविवार को थाने में प्रधान पक्ष के विरुद्ध तहरीर दी थी।

इसके बाद दोनों पक्षों में तनाव और ज्यादा बढ़ गया। राधाकिशन के पिता उदयवीर ने आरोप लगाया है कि पुलिस में शिकायत करने के बाद रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे प्रधान पक्ष के लोगों ने उनके घर पर हमला बोल दिया। उन्होंने मारपीट करने के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग भी की, जिसमें एक गोली राधाकिशन के सिर में लगी, जबकि उसके भाई अनिल के हाथ में गोली लगी।

दोनों भाइयों के लहूलुहान होकर जमीन पर गिरने के बाद हमलावर भाग निकले। इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी एसपी सिटी के नेत्रृत्व में मौके पर पहुंच गई और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान राधाकिशन ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने प्रधान पक्ष के चार लोगों को हिरासत में लिया।

उदयवीर सिंह ने ग्राम प्रधान योगेश, उसके भाई नरेश एवं भतीजों– अमित, दिनेश तथा कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस अधीक्षक का कहना है कि चुनावी रंजिश में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हुई है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे घटना के संबंध में पूछताछ जारी है। गांव में ऐहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

उधर, वादी पक्ष का कहना है कि अगर पुलिस ने राधाकिशन को पीटे जाने के बाद दी गई शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की होती तो संभवत: उसकी जान नहीं जाती। उनका आरोप है कि पुलिस ने इससे पूर्व भी रक्षाबंधन के दिन की गई मारपीट की शिकायत पर कोई संज्ञान नहीं लिया था। इससे भी प्रधान को शह मिल रही थी।

Tags: मथुरा में चुनावी रंजिश
Previous Post

रामपुर में भूसे से भरा ट्रक बोलेरो पर गिरा, चालक की मौत

Next Post

मेरठ में शख्स की चाकू मारकर हत्या, आरोपी जीजा गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मेरठ: पल्लवपुरम के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से क्लोरीन रिसाव; 15 लोगों की हालत बिगड़ी

September 16, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच में बाढ़ के बीच बढ़ी वन्यजीवों की आवाजाही, 15 तेंदुए रेस्क्यू; दो मगरमच्छ भी पकड़े

September 16, 2026
sanketik photo
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में NSG क्षेत्रीय केंद्र के लिए मिल्कीपुर तहसील में 26 हेक्टेयर भूमि निशुल्क देने को मंजूरी

September 16, 2026
उत्तर प्रदेश

UP में 15,012 शिक्षक पदों पर निकली भर्ती, 11,508 सहायक अध्यापक और 2,607 PGT पद; जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

September 16, 2026
Next Post

मेरठ में शख्स की चाकू मारकर हत्या, आरोपी जीजा गिरफ्तार

Recent Posts

AI की रफ्तार धीमी करने पर एकजुट हुए दिग्गज, Dario Amodei के प्रस्ताव से Sam Altman और Elon Musk भी सहमत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

वाशिंगटन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) उद्योग के प्रमुख दिग्गजों के बीच आमतौर पर सहमति कम ही देखने को मिलती है और...

India vs Afghanistan: क्लीन स्वीप करने बृहस्पतिवार को उतरेगा भारत, सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

नयी दिल्ली, पहले दोनों मैच जीत कर श्रंखला में अजेय बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ बृहस्पतिवार...

उत्तर-पश्चिमी नेपाल में दो बार आया भूकंप, कोई हताहत नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

काठमांडू, उत्तर-पश्चिमी नेपाल में लगातार दो बार भूकंप आया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। भूकंप से अभी तक...

मेरठ: पल्लवपुरम के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से क्लोरीन रिसाव; 15 लोगों की हालत बिगड़ी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

मेरठ में एक मलजल शोधन संयंत्र (एसटीपी) से क्लोरीन गैस के रिसाव के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई।...

बहराइच में बाढ़ के बीच बढ़ी वन्यजीवों की आवाजाही, 15 तेंदुए रेस्क्यू; दो मगरमच्छ भी पकड़े

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

बहराइच, नेपाल में लगातार बारिश और बैराजों से नदियों में पानी छोड़े जाने के कारण कतर्नियाघाट जंगल में जलभराव की...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group