Friday, September 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

क्या है Revised और Belated ITR? क्या रिटर्न दाखिल करना जरूरी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 26, 2025
in देश, व्यापार जगत
0

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने हाल ही में सैकड़ों टैक्सपेयर्स को ईमेल और एसएमएस के जरिए सूचित किया है कि उनके इनकम टैक्स रिटर्न में त्रुटियों के कारण उनका रिफंड रोका गया है। ऐसे टैक्सपेयर्स को सलाह दी गई है कि वे 31 दिसंबर 202 तक रिवाइज्ड इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करें।

विभाग की ताजा कार्रवाई ने लोगों को असमंजस में डाल दिया है, खास तौर पर उन पर जिन्होंने अधिक रिफंड का दावा किया है।

रिवाइज्ड इनकम टैक्स रिटर्न क्या है?

रिवाइज्ड ITR मूल रिटर्न में हुई गलतियों को सुधारने के लिए दाखिल किया जाता है। आईटी एक्ट, 1961 की धारा 139(5) के तहत, टैक्सपेयर्स आय, डिडक्शन या कैलकुलेशन की त्रुटियों को ठीक कर सकते हैं। अगर आपने ज्यादा या कम रिफंड दिखाया है, तो इसे भी रिवाइज्ड रिटर्न के जरिए सुधार सकते हैं।

बिलेटेड इनकम टैक्स रिटर्न क्या है?

बिलेटेड ITR वह रिटर्न है जिसे ड्यू डेट चूक जाने पर दाखिल किया जाता है। यह धारा 139(1) के तहत किया जाता है और संबंधित असेसमेंट ईयर की 31 दिसंबर तक जमा किया जा सकता है। बिलेटेड रिटर्न पर जुर्माना और बकाया कर पर ब्याज लगता है, लेकिन यह ड्यू डेट मिस होने पर रिटर्न दाखिल करने का ऑप्शन देता है।

क्यों दाखिल करें रिवाइज्ड रिटर्न?

रिवाइज्ड रिटर्न मूल रिटर्न में हुई कमियों को ठीक करने का अवसर देता है। इसमें छूटी हुई आय, अतिरिक्त कटौती, गलत रिफंड दावा या गलत ITR फॉर्म चयन जैसी गलतियों को सुधारा जा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, निर्धारित समय सीमा के भीतर रिवाइज्ड रिटर्न दाखिल करने पर कोई जुर्माना नहीं लगता।

रिवाइज्ड और बिलेटेड रिटर्न में क्या अंतर है?

रिवाइज्ड रिटर्न मूल या बिलेटेड रिटर्न में हुई गलतियों को सुधारने के लिए दाखिल किया जाता है और इसे विभाग द्वारा मूल्यांकन पूरा होने से पहले फाइल किया जा सकता है। इस पर कोई जुर्माना नहीं लगता। वहीं, बिलेटेड रिटर्न वह है जो ड्यू डेट के बाद दाखिल किया जाता है और इस पर धारा 234F के तहत 5,000 रुपए तक का विलंब शुल्क और बकाया कर पर ब्याज लगता है। बिलेटेड रिटर्न में कुछ लाभ, जैसे हानियों को आगे ले जाने की सुविधा नहीं होती।

रिटर्न दाखिल करना जरूरी

टैक्सपेयर्स को सलाह दी जाती है कि वे 31 दिसंबर 2025 तक रिवाइज्ड रिटर्न दाखिल कर इस अवसर का लाभ उठाएं। यदि आप 1 जनवरी 2026 के बाद रिटर्न दाखिल करते हैं, तो अतिरिक्त कर देयता और ब्याज लग सकता है। इसलिए समय पर सही रिटर्न दाखिल करना बेहद जरूरी है।

Tags: है Revised और Belated ITR
Previous Post

कथित फर्जी मुठभेड़ मामला: संभल में 12 पुलिसकर्मी व अन्य व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश

Next Post

मेरठ में सरकारी धन के गबन के आरोप में पीएसी उपनिरीक्षक समेत दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Related Posts

खेल

अभिषेक शर्मा का 30 गेंदों में तूफानी शतक, भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराकर 3-0 से जीती सीरीज

September 18, 2026
देश

UPI शुल्क पर मायावती का सरकार पर हमला, बोलीं- आखिरकार आम जनता की ही जेब पर पड़ेगा असर

September 18, 2026
अंतराष्ट्रीय

Graham Sanctioning Act 2026: अमेरिकी कानून को चीन ने ठुकराया, भारत ने कहा- 140 करोड़ लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

September 17, 2026
देश

NCERT की ‘सारंगी भाग-1’ में कविता के चंदा मामा दूर के की दूसरी पंक्ति में विवाद, पटना हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

September 17, 2026
Next Post
sanketik photo

मेरठ में सरकारी धन के गबन के आरोप में पीएसी उपनिरीक्षक समेत दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Recent Posts

गाजियाबाद में काली मिर्च का मिलावटखोर खेल, मैदा-गोंद और तेल से तैयार हो रही थी चमकदार काली मिर्च

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

गाजियाबाद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में काली मिर्च में मिलावट का बड़ा मामला...

कन्नौज में घर के बरामदे में सो रहे बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

कन्नौज जिले में तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक बुजुर्ग की सोते समय कथित तौर पर धारदार हथियार...

भदोही के सुरियावां रेलवे स्टेशन पर महिला और पुरुष के शव मिलने से सनसनी, दोनों की पहचान नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

भदोही जिले में सुरियावां रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात एक महिला और पुरुष के शव मिलने से हड़कंप मच गया।...

अभिषेक शर्मा का 30 गेंदों में तूफानी शतक, भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराकर 3-0 से जीती सीरीज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

नई दिल्ली, सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय...

अमेरिका के मिशिगन में ट्रेनिंग के दौरान F-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट ने सुरक्षित किया इजेक्ट

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका के मिशिगन राज्य में गुरुवार को नियमित प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान टेक्सास एयर नेशनल गार्ड का एफ-16 लड़ाकू...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group