Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बलिया में विवाद के बाद दुकानदार की गोली मारकर हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 26, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
बलिया में विवाद के बाद दुकानदार की गोली मारकर हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के राघोपुर गांव में कथित रूप से सामान खरीदने को लेकर हुए विवाद के बाद दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार घटना के सात घंटे के भीतर एक मुठभेड़ में सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

उसने बताया कि पड़ोसी जिले गाजीपुर के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बेलसडी गांव के निवासी संतोष सिंह उर्फ बागी (48) की रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के राघोपुर गांव में शराब की दुकान के बगल में चाय की दुकान थी।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे जब वह अपनी दुकान बंद करके घर जा रहे थे तभी कुछ लोगों से सामान खरीदने को लेकर विवाद हो गया और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। उसने बताया कि संतोष सिंह के सिर और पेट पर गोली लगी थी।

रसड़ा क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आलोक गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक के बेटे आदित्य सिंह की तहरीर पर गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के शेखनपुर गांव के निवासी प्रवीण सिंह और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

सीओ ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग पांच बजे रसड़ा पुलिस की टीम कोतवाली क्षेत्र के मुंडेरा रोड, कटुहरा में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही थी। पुलिस टीम द्वारा कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की जांच का प्रयास किया गया, तभी आरोपियों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की और गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के मडहीं गांव के निवासी मंजीत सिंह उर्फ ओम सिंह (27), खजुरगांव के निवासी संदीप सिंह उर्फ गोलू सिंह (23), अतुल सिंह उर्फ बब्बू सिंह (21), प्रभात सिंह उर्फ बंटी (22) और प्रवीण सिंह उर्फ गोलू (27) को गिरफ्तार कर लिया।

सीओ ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान मंजीत सिंह और संदीप सिंह के बाएं पैर में गोली लगी, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोटरसाइकिल, देसी तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि अग्रिम कार्रवाई जारी है।

Tags: बलिया में विवाद के बाद दुकानदार
Previous Post

हरदोई में ईदगाह के पास युवक का शव मिला, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Next Post

कनाडा में टोरंटो विश्वविद्यालय परिसर के पास भारतीय शोध छात्र शिवांक अवस्थी की गोली मारकर हत्या

Related Posts

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना

August 3, 2026
लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

August 3, 2026
प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी

August 3, 2026
मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म
उत्तर प्रदेश

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

August 3, 2026
Next Post
कनाडा में टोरंटो विश्वविद्यालय परिसर के पास भारतीय शोध छात्र शिवांक अवस्थी की गोली मारकर हत्या

कनाडा में टोरंटो विश्वविद्यालय परिसर के पास भारतीय शोध छात्र शिवांक अवस्थी की गोली मारकर हत्या

Recent Posts

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने  कहा कि कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे खाड़ी देशों के आग्रह पर...

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में हुए चुनावों के दूसरे चरण में पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) ने जबरदस्त जीत...

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

रूसी विमानों ने दक्षिणी यूक्रेनी शहर जापोरिज्जिया के रिहायशी इलाकों में 90 मिनट के अंदर आठ शक्तिशाली ग्लाइड बम गिराए,...

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

जब मैं छोटा था, तब मेरे साथ के कई बच्चे जेब खर्च निकालने के लिए पड़ोसियों के शिशुओं की देखभाल...

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 3, 2026
0

अयोध्या, जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना इनायतनगर पुलिस टीम ने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group