Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मेरठ में सिपाही से मारपीट का वीडियो वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 26, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

मेरठ जिले के मवाना क्षेत्र में मारपीट के एक मामले में आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपियों के परिजनों और ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान एक सिपाही के साथ मारपीट और धक्का-मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें सिपाही अर्धनग्न अवस्था में हाथ जोड़कर हमलावरों से मिन्नतें करता नजर आ रहा है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) पंकज लवानिया ने बृहस्पतिवार को बताया कि मवाना थाना क्षेत्र के सठला गांव में मंगलवार देर शाम हुई इस घटना के वायरल वीडियो में ग्रामीणों द्वारा मारपीट का शिकार पुलिसकर्मी कांस्टेबल सुनील कुमार है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सिपाही की वर्दी फाड़ी नहीं गई थी, बल्कि हाथापाई के दौरान उतर गई थी। वीडियो में पुलिसकर्मी के साथ मारपीट स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। वीडियो को लेकर यह भी अफवाह फैली कि सिपाही से देशी पिस्तौल बरामद हुई है, लेकिन यह दावा सही नहीं है।

वीडियो में हमलावर लोग पुलिसकर्मी द्वारा बिना नंबर की गाड़ी लेकर आने को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। इस बारे में पूछे जाने पर लवानिया ने कहा कि मारपीट के मामले के आरोपियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों को जो वाहन मिला, वे उसी को लेकर चले गये।

उन्होंने बताया कि इस घटना के मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

इस बीच, मामले में गिरफ्तार आरोपी गुलाब की बहन समरीन ने मीडिया के सामने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि पुलिसकर्मी बिना वर्दी के गांव में पहुंचे थे और उसके भाई सहित अन्य युवकों को जबरन उठाकर थाने ले गए। उसने इस कार्रवाई को गलत बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

बहरहाल, घटना के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बृहस्पतिवार को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिजीत कुमार और पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया की अगुवाई में पुलिसकर्मियों ने सठला गांव में पैदल मार्च किया।

लवानिया ने बताया कि पैदल मार्च के दौरान ग्रामीणों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा ड्रोन कैमरे की मदद से संदिग्ध स्थानों की जांच की गई।

पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी भारतवीर ने 23 दिसंबर को मवाना थाने में दी गयी तहरीर में आरोप लगाया था कि वित्तीय लेनदेन को लेकर विवाद में सठला गांव के तलहा, अब्दुल कादिर और गुलाब उर्फ यासिर तथा कुछ अज्ञात लोगों ने उसके बेटे नितिन पर लाठी, डंडे और सरिया से हमला करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना में उसका एक पैर भी टूट गया था। इस मामले में आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

बयान के मुताबिक मंगलवार की रात पुलिसकर्मी जब नामजद आरोपियों तलहा, अब्दुल कादिर और गुलाब को पकड़ने के लिये सठला गांव पहुंचे तो उनके साथ धक्का-मुक्की और अभद्रता की गयी। हालांकि बुधवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी, डंडा और सरिया बरामद किये गये हैं।

Tags: मेरठ में सिपाही से मारपीट
Previous Post

बलरामपुर में तेंदुए के हमले में युवती की मौत

Next Post

हरदोई में ईदगाह के पास युवक का शव मिला, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भाजपा ने घोषित किए यूपी के जिला प्रभारी, अयोध्या में अनूप गुप्ता और महानगर में शिवभूषण सिंह को जिम्मेदारी

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में 13 PCS अधिकारियों के तबादले, अयोध्या-कानपुर समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में 35 IPS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ-कानपुर समेत कई कमिश्नरेट में बदले अफसर

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

Watch, मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 14 शिकायतों का खुलासा

September 19, 2026
Next Post

हरदोई में ईदगाह के पास युवक का शव मिला, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Recent Posts

अयोध्या में स्कूल वैन के नीचे दबकर 2 वर्षीय मासूम की मौत, चालक हिरासत में

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

अयोध्या, इनायतनगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मुकीमपुर के...

भाजपा ने घोषित किए यूपी के जिला प्रभारी, अयोध्या में अनूप गुप्ता और महानगर में शिवभूषण सिंह को जिम्मेदारी

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए शनिवार को प्रदेश के विभिन्न सांगठनिक...

यूपी में 13 PCS अधिकारियों के तबादले, अयोध्या-कानपुर समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ,  प्रदेश शासन ने शनिवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में अपर...

यूपी में 35 IPS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ-कानपुर समेत कई कमिश्नरेट में बदले अफसर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश सरकार ने शनिवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 35 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया...

Watch, मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 14 शिकायतों का खुलासा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड धारकों से साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group