Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भदोही में पुलिस मुठभेड़ में घायल इनामी बदमाश अदालत में पेशी के बाद फरार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 23, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

भदोही पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल एक शातिर बदमाश अदालत में पेशी के बाद सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिमन्यु मांगलिक ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को औराई थाना क्षेत्र में उगापुर नहर के पास प्रयागराज जिले के शिवम भारतीय (19) और मोनू तिवारी (22) को थाना पुलिस और विशेष अभियान समूह (एसओजी) की टीम ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि वाहनों की तलाशी के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे दोनों को पुलिस ने रोका, जिस पर उन्होंने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें 25 हज़ार रुपये के इनामी बदमाश शिवम को बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने शिवम और मोनू तिवारी को गिरफ्तार कर लिया।

मांगलिक ने बताया सोमवार को सुबह मुठभेड़ के बाद शिवम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में उसे तथा उसके साथी मोनू को देर शाम पांच बजे दीवानी न्यायाधीश अनामिका चौहान की अदालत में पेश करने के बाद जेल भेजने के लिए पुलिस की गाड़ी में बैठाया जा रहा था, तभी शिवम चकमा देकर फरार हो गया। उन्होंने बताया पुलिस शिवम की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, शिवम को अदालत लाने वाले पुलिसकर्मियों ने उसके फरार होने की खबर काफी देर तक वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं दी। बाद में जब इसके बारे में पता चला तो आला अफसरों के निर्देश पर कई थानों की पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

एसपी ने बताया कि दोनों बदमाशों पर कुल 19 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या के प्रयास और लूट के मामले भी शामिल हैं।

एसपी ने बताया कि इस गंभीर लापरवाही के लिए ड्यूटी पर तैनात दो उप निरीक्षक और एक सिपाही समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

मांगलिक ने बताया कि तीनों पुलिसकर्मी के खिलाफ ज्ञानपुर सदर कोतवाली में देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

Tags: भदोही में पुलिस मुठभेड़ में घायल
Previous Post

अमेठी में घने कोहरे के कारण छह वाहनों के आपस में टकराने से दो की मौत, 16 अन्य घायल

Next Post

बच्‍चों के अश्लील वीडियो “टेलीग्राम” पर साझा करने का आरोपी मेरठ में गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों की चोरी का खुलासा, सात किलो सोना और 11 लाख रुपये बरामद, दो महिला समेत चार लोग गिरफ्तार

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

बिहार के बक्सर से गंगा की तेज धारा में बह गईं 55 वर्षीय महिला 10 दिन बाद बलिया के चैनछपरा में जीवित मिलीं

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में पुलिस ने दबिश के दौरान गर्भवती महिला को मारी जोरदार लात, मौत, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

September 15, 2026
Next Post

बच्‍चों के अश्लील वीडियो “टेलीग्राम” पर साझा करने का आरोपी मेरठ में गिरफ्तार

Recent Posts

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता में 19 वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल में अब एथनॉल संयंत्र...

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र में खतरनाक बाइक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...

अयोध्या में 16 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत, फांसी पर लटका मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या बाबाबाजार थाना क्षेत्र के कसारी गांव में मंगलवार को 16 वर्षीय किशोर शुभम पुत्र पुत्तन की संदिग्ध परिस्थितियों में...

मथुरा में ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों की चोरी का खुलासा, सात किलो सोना और 11 लाख रुपये बरामद, दो महिला समेत चार लोग गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

मथुरा जिले के कोसीकलां कस्बे में एक सर्राफा शोरूम में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो महिलाओं...

बिहार के बक्सर से गंगा की तेज धारा में बह गईं 55 वर्षीय महिला 10 दिन बाद बलिया के चैनछपरा में जीवित मिलीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

बलिया जिले के एक गांव में बिहार से गंगा नदी की तेज धारा में बहकर आई एक महिला को मछुआरों...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group