Monday, April 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
" data-ad-slot="">
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

धुंध के कारण भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 मुकाबला रद्द होने पर सपा ने लगाये आरोप, सरकार ने दी सफाई

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 18, 2025
in खेल
0
अयोध्या में शीतलहर और घना कोहरा: भारी ठण्ड से बच्चो को उल्टी, दस्त जारी, कल जायेगे स्कूल!! whatapp में टिक

लखनऊ, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ में होने वाला चौथा टी20 क्रिकेट मुकाबला धुंध के कारण रद्द किए जाने के बाद मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा है।

वहीं, सरकार ने इस पर सफाई पेश करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया और अन्य मंच पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) से संबंधित ‘भ्रामक आंकड़े’ प्रचारित और प्रसारित किए जा रहे हैं।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मौजूदा टी20 श्रृंखला का चौथा मुकाबला बुधवार शाम सात बजे से लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम में खेला जाना था लेकिन खराब मौसम और छाई धुंध की वजह से रात साढ़े नौ बजे मैच रद्द करना पड़ा।

इसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इसे लेकर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘दिल्ली का प्रदूषण अब लखनऊ तक पहुंच गया है। इसीलिए लखनऊ में आयोजित होने वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच नहीं हो पा रहा है। दरअसल इसकी वजह कोहरा या ‘फॉग’ नहीं, बल्कि ‘स्मॉग’ (धुंध) है।

उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए इसी संदेश में कहा, ‘‘हमने जो पार्क लखनऊ की शुद्ध हवा के लिए बनवाए थे, भाजपा सरकार वहां भी ‘इंवेटबाजी’ करवाकर उन्हें बर्बाद करना चाहती है। भाजपाई न इंसान के सगे हैं, न पर्यावरण के।

यादव ने ‘मुस्कुराइए कि आप लखनऊ में हैं’ की टैगलाइन को इस घटनाक्रम से जोड़ते हुए तंज किया, ‘‘मुंह ढंक लीजिए क्योंकि आप लखनऊ में हैं।’’

इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने इस मुद्दे पर बयान जारी कर सफाई दी और कहा कि सोशल मीडिया और अन्य मंच पर एक्यूआई से संबंधित ‘भ्रामक आंकड़े’ प्रचारित और प्रसारित किए जा रहे हैं।

बयान में सरकार ने कहा कि लखनऊ का वायु गुणवत्ता सूचकांक 174 है जो मध्यम श्रेणी में आता है। सोशल मीडिया और अन्य मंचों पर एक्यूआई से संबंधित भ्रामक आंकड़े प्रचारित और प्रसारित किए जा रहे हैं जो वायु गुणवत्ता बताने वाले निजी ऐप से लिए गए हैं।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

आधिकारिक बयान में किसी का नाम लिए बगैर और किसी की तरफ इशारा किये बिना दावा किया गया कि निजी ऐप के आधार पर फैलाया जा रहा डर तथ्यहीन और निराधार है। लखनऊ की वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में है, स्थिति नियंत्रण में है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। नागरिकों से अनुरोध है कि केवल केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) और सरकारी स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें।

बयान के मुताबिक अधिकतर विदेशी मंच अमेरिकी पर्यावरण संरक्षण एजेंसी (यूएस-ईपीए) के मानकों का उपयोग करते हैं, जबकि भारत में राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता सूचकांक (एनएक्यूआई) का पालन किया जाता है। दोनों के मापदंड अलग-अलग हैं। साथ ही आधिकारिक निगरानी केंद्र (जैसे लालबाग, तालकटोरा, अलीगंज) प्रमाणित और उत्कृष्ट उपकरणों का उपयोग करते हैं। निजी संस्थाएं अक्सर सैटेलाइट डेटा या अन्य माध्यमों से प्राप्त जानकारी का इस्तेमाल करती हैं, जिनमें त्रुटि की संभावना अधिक होती है।

बयान में सरकार ने कहा कि वायु गुणवत्ता मापने की तकनीक और मानकों में अंतर के कारण निजी ऐप पर दिखाई देने वाले आंकड़े अक्सर भ्रामक होते हैं। सीपीसीबी का मॉडल भारतीय परिस्थितियों के अनुरूप विकसित किया गया है, जबकि अधिकतर निजी ऐप विदेशी परिस्थितियों पर आधारित होते हैं जो भारत की भौगोलिक, मौसमी और पर्यावरणीय स्थितियों को सही तरीके से आंकने में सक्षम नहीं हैं।

बयान में विशेषज्ञों के हवाले से कहा गया कि कई निजी ऐप धूल कण और धुएं के बीच अंतर नहीं कर पाते। भारतीय शहरों में धूल की मात्रा स्वाभाविक रूप से अधिक होती है, लेकिन विदेशी मॉडल इसे सीधे प्रदूषण मान लेते हैं। इसी कारण एक्यूआई को वास्तविकता से अधिक दिखाया जाता है और अनावश्यक डर का माहौल बनता है।

Tags: धुंध के कारण भारत-दक्षिण अफ्रीका
Previous Post

पूर्व DGP प्रशांत कुमार उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष नियुक्त

Next Post

रायबरेली पुलिस ने अजय फार्मा के संचालक को गिरफ्तार किया

Next Post
रायबरेली पुलिस ने अजय फार्मा के संचालक को गिरफ्तार किया

रायबरेली पुलिस ने अजय फार्मा के संचालक को गिरफ्तार किया

Recent Posts

  • DC vs RCB, IPL 2026: हार से आहत दिल्ली का सामना संतुलित आरसीबी से
  • बहराइच के रूपईडीहा क्षेत्र में ‘एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने डेढ़ करोड़ रुपये की चरस पकड़ी
  • बरेली: होमगार्ड भर्ती परीक्षा में दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने आया युवक गिरफ्तार
  • गाजीपुर मामला : अफवाहें फैलाने के आरोप में दो एक्स खातों के खिलाफ प्राथमिकी
  • बंगाल चुनाव में चुनावी आतंक: बंगाल चुनाव के दूसरे चरण से पहले सुरक्षा की और कड़ी, स्थानीय इलाकों में CPRF करेंगी गश्त

Recent Comments

  1. cyclosporine moa dog on आगरा: महिला पर अपने पूर्व प्रेमी पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के आरोप में मुकदमा
  2. cenforce 150 cost on रुपया सर्वकालिक निचले स्तर से उबरा, 45 पैसे की बढ़त के साथ 91.60 प्रति डॉलर पर
  3. cenforce d australia on T20 World Cup: भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल आज, मुंबई में शाम 7 बजे से शुरू होगा मैच
  4. sildenafil contraindications atorvastatin on गोरखपुर में कार की टक्कर से MBBS छात्र की मौत, कार चालक गिरफ्तार
  5. cialis off brand on लखनऊ: लोको पायलट ने बवासीर के ऑपरेशन के घाव दिखाने के लिए कपड़े उतारे, नहीं मिली छुट्टी

Archives

  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024

Categories

  • Featured
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • राजनीति
  • व्यापार जगत
  • होम

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

DC vs RCB, IPL 2026: हार से आहत दिल्ली का सामना संतुलित आरसीबी से

DC vs RCB, IPL 2026: हार से आहत दिल्ली का सामना संतुलित आरसीबी से

April 27, 2026
बहराइच के रूपईडीहा क्षेत्र में ‘एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने डेढ़ करोड़ रुपये की चरस पकड़ी

बहराइच के रूपईडीहा क्षेत्र में ‘एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने डेढ़ करोड़ रुपये की चरस पकड़ी

April 27, 2026
बरेली: होमगार्ड भर्ती परीक्षा में दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने आया युवक गिरफ्तार

बरेली: होमगार्ड भर्ती परीक्षा में दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने आया युवक गिरफ्तार

April 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in