Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

यूपी 33 हजार शिक्षकों को बड़ी राहत; बीएड योग्यता वाले शिक्षकों को करना होगा ब्रिज कोर्स

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
December 14, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

सुप्रीम कोर्ट द्वारा पूर्व में जारी आदेश के क्रम में प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में तैनात बीएड योग्यता धारी शिक्षकों को छह महीने का ब्रिज कोर्स कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे लगभग 33 हजार शिक्षकों को बड़ी राहत मिलेगी।

पूर्व में परिषदीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 5 के लिए बीएड योग्यता को अमान्य कर दिया गया है। इसी क्रम में सुप्रीम कोर्ट ने अंशुमान सिंह बनाम नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन व अन्य में 8 अप्रैल 2024 को आदेश जारी किया था। इसमें वर्तमान में तैनात शिक्षकों को छह महीने के ब्रिज कोर्स कराने का आदेश दिया था।

इसी क्रम में बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने सभी बीएसए को निर्देश जारी करके बीएड योग्यता धारी शिक्षकों को यह कोर्स कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि बीएड योग्यता धारी शिक्षकों को राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) द्वारा छह महीने का ब्रिज कोर्स ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग विधि से कराया जा रहा है।

इसके लिए रजिस्ट्रेशन 25 दिसंबर तक किए जाएंगे। उन्होंने सभी बीएड योग्यता धारी शिक्षकों के इस कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी बताया है कि इस ब्रिज कोर्स को निर्धारित समय पर न पूरा करने वाले बीएड योग्यता धारी शिक्षकों की नियुक्ति को अमान्य कर दिया जाएगा। इसके लिए वे खुद जिम्मेदार होंगे।

विभाग के अनुसार प्रदेश में लगभग 33 हजार शिक्षक इस निर्णय से प्रभावित हैं। वहीं शिक्षकों ने कहा कि कोर्स के लिए शुल्क लगभग 25 हजार रुपए है। यह शुल्क विभाग देगा या नहीं, इसे लेकर स्पष्ट निर्देश नहीं है। जबकि पूर्व में यह शुल्क विभाग देता था।

बता दे, उत्तर प्रदेश में B.Ed धारी प्राथमिक शिक्षकों के लिए 6 महीने का ब्रिज कोर्स (PDPET – Professional Development Programme for Elementary Teachers) संबंधित मुख्य आदेश सुप्रीम कोर्ट का है, जिसके अनुपालन में NCTE और NIOS ने व्यवस्था की है।मुख्य बिंदु (आदेश के अनुसार):

  • सुप्रीम कोर्ट का फैसला (8 अप्रैल 2024): 28 जून 2018 से 11 अगस्त 2023 के बीच B.Ed योग्यता के आधार पर प्राथमिक स्कूलों (कक्षा 1-5) में नियुक्त शिक्षकों की नौकरी बचाने के लिए 6 महीने का अनिवार्य ब्रिज कोर्स करना होगा। कोर्स न पूरा करने पर नियुक्ति अमान्य हो सकती है।
  • NCTE की भूमिका: NCTE ने कोर्स डिजाइन किया और NIOS को ODL मोड में संचालित करने की मान्यता दी (जुलाई 2025 में NRC अधिसूचना)।
  • NIOS का आदेश/नोटिफिकेशन (नोटिफिकेशन नंबर 07/2025, 25 नवंबर 2025): कोर्स का संचालन NIOS कर रहा है। रजिस्ट्रेशन 24 नवंबर 2025 से शुरू होकर 25 दिसंबर 2025 तक开放 है।
  • उत्तर प्रदेश सरकार/बेसिक शिक्षा विभाग की मंजूरी: अक्टूबर 2025 में यूपी सरकार ने PDPET ब्रिज कोर्स को मंजूरी दी। विभाग ने शिक्षकों को ऑनलाइन कोर्स कराने के निर्देश जारी किए, ताकि कोर्स पूरा करने पर BTC/D.El.Ed के समकक्ष मान्यता मिले और नौकरी सुरक्षित रहे। कोर्स दिसंबर 2025 से मई 2026 तक चलेगा।
Tags: यूपी 33 हजार शिक्षकों को बड़ी राहत
Previous Post

लखनऊ पुलिस ने गला घोंटकर शव को जलाकर उन्नाव में फेकने का किया खुलासा; छह हत्यारोपी गिरफ्तार

Next Post

भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त

Related Posts

उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

UP Lawyers : वकीलों को हर साल 5 लाख तक कैशलेस इलाज, CM योगी की बड़ी घोषणा

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में नाबालिग छात्रा के आत्महत्या मामले में सहपाठी समेत चार के खिलाफ FIR

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

नोएडा में मन्नत पूरी न होने पर पंडित को बनाया बंधक, एक लाख रुपये की फिरौती मांगी; दो गिरफ्तार

September 14, 2026
Next Post

भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

ग्रेटर नोएडा, वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में पिछले कई दिनों से उल्लुओं के हमले से लोगों में दहशत का...

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जयपुर, गणेश चतुर्थी के अवसर पर जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़...

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए, राजस्व खुफिया...

अयोध्या के दर्शननगर बाजार में गणेश उत्सव की धूम, जगह-जगह सजे पंडाल; 21 सितंबर को होगा विसर्जन

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, महानगर निगम के अंतर्गत वार्ड नंबर 204 के दर्शननगर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार, 14 सितंबर 2026...

पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी बीना खत्री का निधन, 15 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, फैजाबाद के पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की धर्मपत्नी श्रीमती बीना खत्री (74) का सोमवार को निधन हो गया।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group