अयोध्या, रुदौली में हो रहे 609 वाँ उर्स ए शेख उल आलम के मौक़े सज्जादा नशीन शाह अम्मार अहमद अहमदी नय्यर मियां द्वारा दरगाह शरीफ में कलियर शरीफ के सज्जादा नशीन शाह अली एजाज़ साबरी अलीशाह मियां की मौजूदगी में चाराग दान की रस्म चराग़ जला कर अदा की गई।
रविवार दिनांक 7 दिसम्बर सुबह 3 बजे शेख उल आलम अलैहिर्रहमा का कुल होगा। 5.30 पर गुसुल मजार शरीफ को सज्जादा नशीन नय्यर मियां द्वारा केवड़े व इत्र से धोया जाएगा।
दोपहर 2 बजे खानकाह मखदूम साहब में खिरके शरीफ की महफिल होगी शाम 4 बजे मखदूम साहब के पवित्र वस्त्र झुब्बा शरीफ की व बुजुर्गों के तबर्रुकात की जियारत कराई जाएगी। इस दिन हमेशा बहुत अधिक भीड़ रहती है।
दरगाह अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक कलियर शरीफ उत्तराखण्ड के सज्जादा नशीन शाह अली एजाज़ साबरी अलीशाह मियां, खानकाह कादरिया बदायूं शरीफ से मौलाना अज़्ज़ाम मियां कादरी, फिरंगी महल लखनऊ के अदनान मियां, खानकाह कालीमिया कटरा बरेली के सज्जादा नशीन आदिल कलीमी मियां, जानेटा शरीफ के सज्जादा नशीन के पुत्र शामी मियां, असद साबरी मियां, सहित तमाम दरगाहों के सज्जादा मशीनों का आने का सिलसिला जारी है।
उर्स की वजह से दरगाह शरीफ में हर तरफ रौनक है। उर्स में विभिन्न राज्यों और शहरों से जायरीन के आने का सिलसिला जारी है।




