Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

एक्ट्रेस सेलिना जेटली लेंगी तलाक; दूसरे मर्दों के साथ सोने के लिए कहते थे पति

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 28, 2025
in देश
0

बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली इन दिनों अपने पति पीटर हाग से अलग होने की प्रक्रिया में हैं। एक्ट्रेस ने अपने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इस शिकायत में सेलिना ने पति पर कई बड़े आरोप लगाए हैं। इनमें उन्हें बच्चों के सामने गालियां देना, ब्लैकमेल करना और सेक्सुअली टॉर्चर करने तक की बात कही है।

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के हवाले से ‘सेलिना जेटली के अदालती डॉक्यूमेंट्स में पीटर पर लगाए गए आरोपों का खुलासा किया है। जिसके मुताबिक सेलिना ने कहा है कि पीटर के गुस्से और शराबी होने के चलते मुश्किल मैरिड लाइफ जीनी पड़ी, सेलिना ने बताया कि पीटर उनके बच्चों के सामने उन्हें गालियां देते रहे हैं।

एक्ट्रेस सेलिना ने शिकायत में पीटर पर आरोप लगाया है कि वो एक्ट्रेस को 2012 के दिल्ली गैंगरेप का हवाला देकर धमकाते थे। डॉक्यूमेंट में लिखा है कि जब भी उनके बीच झगड़ा होता था, तो पीटर सेलिना को धमकी देते थी कि वो उनके वजाइना में रॉड डाल देंगे।

इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने ये भी दावा किया है कि पीटर उन्हें दूसरे मर्दों के साथ सोने के लिए कहते थे। डॉक्यूमेंट्स में लिखा है कि पीटर ने सेलिना को अपनी कंपनी के निदेशक मंडल के एक सदस्य के साथ सेक्सुअल रिलेशन बनाने के लिए कहा था ताकि ऑफिस में उनकी पोजीशन बेहतर हो सके।

सेलिना जेटली ने अपनी शिकायत में पीटर पर उनसे और उनकी फैमिल से महंगे तोहफे मांगने का आरोप भी लगाया है। पीटर ने सेलिना से ये कहकर तोहफे मांगे कि वो जितने भारतीय दूल्हों को जानता था, उन सभी को उनके ससुराल से महंगे तोहफे मिले थे। ऐसे में पीटर ने भी महंगे कपड़ों, कफलिंक और जूलरी की डिमांगी की थी। जिसके बाद सेलिना की फैमिली ने उन्हें लगभग 6 लाख के डिजाइनर कफलिंक के कई सेट दिए थे। इसके साथ ही 10 लाख की जूलरी भी दी थी।

सेलिना ने ये भी दावा किया गया है कि जुड़वां बच्चों के जन्म के बाद उन्होंने पीटर से पैटर्निटी लीव लेने के लिए कहा था। तब एक्ट्रेस के पति ने उनका हाथ पकड़कर और धक्के माकर अपने घर से बाहर निकाल दिया था। इस समय सेलिना ब्रेस्टफीडिंग ड्रेस में थीं, ऐसे में एक पड़ोसी ने उनकी मदद की थी।

एक्स पोस्ट में लिखी हैरान करने वाली बातें

इस मामले में आज से ​सेलिना ने एक्स पर पोस्ट किया है कि ​जिसमें लिखा है कि ”अपनी ज़िंदगी के सबसे मज़बूत और सबसे मुश्किल तूफ़ान के बीच मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं अकेले लड़ती रहूँगी, बिना किसी माता-पिता के, बिना किसी सपोर्ट सिस्टम के। मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन ऐसा आएगा जब मेरी दुनिया की छत उन सभी खंभों के बिना होगी जिन पर कभी मेरी दुनिया टिकी थी, मेरे माता-पिता, मेरा भाई, मेरे बच्चे, और वो जिसने मेरे साथ खड़े रहने, मुझसे प्यार करने, मेरी देखभाल करने और मेरे साथ हर मुश्किल सहने का वादा किया था।

#courage #divorce | In the middle of the strongest most turbulent storm of my life I never imagined I would spend fighting alone, without any parents, without any support system I never thought there would come a day without all the pillars on which the roof of my world once… pic.twitter.com/J3algtzAO0

— Celina Jaitly (@CelinaJaitly) November 27, 2025

ज़िंदगी ने सब कुछ छीन लिया। जिन लोगों पर मैंने भरोसा किया था, वे चले गए। जिन वादों पर मैंने विश्वास किया था, वे चुपचाप टूट गए। लेकिन तूफ़ान ने मुझे डुबोया नहीं। उसने मुझे बचाया। उसने मुझे हिंसक पानी से निकालकर गर्म रेत पर फेंक दिया। उसने मुझे अपने अंदर की उस औरत से मिलने पर मजबूर किया जो मरने से मना करती है। क्योंकि मैं एक सैनिक की बेटी हूँ। हिम्मत, अनुशासन, हिम्मत, मज़बूती, आग और विश्वास पर पली-बढ़ी हूँ।

मुझे सिखाया गया है कि जब दुनिया मुझे गिराना चाहे तो उठना है। जब मेरा दिल टूट रहा हो तो लड़ना है। जब मेरे साथ गलत हुआ हो तो कोई रहम नहीं दिखाना है। जब यह नामुमकिन लगे तब भी ज़िंदा रहना है। मेरी प्रायोरिटी अपने सैनिक भाई के लिए लड़ना है, अपने लिए लड़ना है। बच्चों का प्यार, अपनी इज्ज़त के लिए लड़ना।

मेरे सबसे बुरे समय में, कानूनी ताकत, करंजवाला एंड कंपनी, मेरी इज्ज़त और हक के लिए लड़ने के लिए मेरी ढाल बनी, मैं उनकी पक्की समझ और सुरक्षा के लिए बहुत शुक्रगुजार हूं। क्योंकि मेरा मामला कोर्ट में है, इसलिए मैं इस समय कोई कमेंट नहीं कर सकती। मैं आपसे रिक्वेस्ट करती हूं कि किसी भी ऑफिशियल जानकारी या बयान के लिए मेरे कानूनी प्रतिनिधियों से संपर्क करें।

यह उस साल के लिए है जो मुझे नहीं तोड़ेगा। यह उस साल के लिए है, जब मैं तूफान से भी ऊंचा उठूंगी। यह उस साल के लिए है जब मैं वह सब कुछ वापस पाऊंगी जो मुझसे छीन लिया गया था।

Tags: एक्ट्रेस सेलिना जेटली लेंगी तलाक
Previous Post

कनाडा के ब्रैम्पटन में भीषण आग में भारतीयों सहित पांच लोगों की मौत

Next Post

रुदौली नगर पालिका बोर्ड की बैठक में अलाव और कंबल वितरण करने के प्रस्ताव को मंजूरी के बाद बैठक स्थगित

Related Posts

sanketik photo
देश

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

September 11, 2026
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

September 10, 2026
देश

E-Commerce Rules 2026: ऑनलाइन शॉपिंग पर सरकार की सख्ती, छूट की पुरानी कीमत बताना होगा

September 10, 2026
Next Post

रुदौली नगर पालिका बोर्ड की बैठक में अलाव और कंबल वितरण करने के प्रस्ताव को मंजूरी के बाद बैठक स्थगित

Recent Posts

sanketik photo

शाहजहांपुर: नशे में ऑपरेशन करने से गर्भवती की मौत का आरोप, दो चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

शाहजहांपुर जिले के एक निजी अस्पताल में एक चिकित्सक ने कथित रूप से नशे की हालत में गर्भवती महिला का...

Mau : सील अस्पताल में महिला और नवजात की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने फिर लगाया ताला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मऊ, जिले के रतनपुरा प्रखंड में सील किये जा चुके एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला और...

Trump : मध्यावधि चुनाव से पहले ट्रंप की रिपब्लिकन समर्थकों से अपील, बोले- बाहर निकलकर करें मतदान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

डलास (अमेरिका), अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में होने वाले मध्यावधि चुनाव के मद्देनजर रिपब्लिकन पार्टी के समर्थकों...

sanketik photo

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नयी दिल्ली, देशभर में खासकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में बैंकिंग सेवाएं शुक्रवार को प्रभावित हुईं।यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन...

गोंडा में बर्तन व्यापारी विनोद साहनी हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, थानाध्यक्ष समेत तीन निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

गोंडा में 45 वर्षीय व्यापारी की हत्या के मामले में कथित लापरवाही और कर्तव्य में कोताही बरतने के आरोप में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group