Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

नौकरशाहों के जीवनसाथी को पदेन पद देने की ‘औपनिवेशिक युग’ की प्रथा पर न्यायालय की उप्र को फटकार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 26, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने उत्तर प्रदेश सरकार को मंगलवार को इसको लेकर फटकार लगायी कि वह सहकारी समिति और इसी तरह के निकायों के संचालन में ‘‘औपनिवेशिक युग की मानसिकता’’ बरकरार रखे हुए है, जिसके तहत जिलाधिकारी जैसे नौकरशाहों के जीवनसाथी को उनका पदेन पदाधिकारी बनाया जाता है।

प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने राज्य सरकार को दो महीने के भीतर संबंधित प्रावधानों में संशोधन के लिए कदम उठाने को कहा।

अदालत ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कई सोसाइटी के उपनियमों में जिलाधिकारी और मुख्य सचिव जैसे शीर्ष अधिकारियों की पत्नियों को अध्यक्ष जैसे पद प्रदान किया जाना जारी है। अदालत ने कहा कि ऐसे प्रावधान ‘‘लोकतांत्रिक सिद्धांतों के बिल्कुल विपरीत’’ हैं।

पीठ ‘सीएम जिला महिला समिति’, बुलंदशहर द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवायी कर रही थी। समिति ने जिलाधिकारी की पत्नी को उसका पदेन अध्यक्ष बनाए जाने की प्रथा को चुनौती दी थी। सीएम जिला महिला समिति एक महिला स्वयं सहायता समूह है।

समूह ने दलील दी कि निराश्रित महिलाओं की सहायता के लिए गठित यह संस्था अस्थायी आधार पर संचालित की जा रही है तथा इस व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही का अभाव है।

पीठ ने सवाल किया, ‘‘बिना किसी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के ऐसी संस्था की पदेन अध्यक्ष जिलाधिकारी की पत्नी क्यों होनी चाहिए?’’ पीठ ने कहा कि ‘‘आधुनिक शासन में ऐसी व्यवस्थाओं का कोई औचित्य नहीं है।’’

पीठ ने कहा कि सार्वजनिक निकायों का नेतृत्व निर्वाचित सदस्यों द्वारा किया जाना चाहिए।

राज्य ने स्वीकार किया कि 1860 के पंजीकरण कानून को बदलने के लिए एक नया विधेयक पहले से ही तैयार किया जा रहा है और इसे अंतिम रूप देने के लिए जनवरी के अंत तक का समय मांगा।

अदालत ने निर्देश दिया कि जैसे ही राज्य विधानसभा द्वारा विधेयक पारित हो, उसे जल्द से जल्द स्वीकृत और अधिसूचित किया जाए।

न्यायालय ने कहा कि संशोधित प्रावधानों में यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सभी राज्य-वित्तपोषित सोसाइटी, ट्रस्ट और विधिक इकाइयों के लिए आदर्श उपनियम बनाए जाएं तथा यह प्रावधान होना चाहिए कि उनका पालन करने से इनकार करने वाली सोसाइटी अपनी कानूनी स्थिति या सरकारी सहायता खो सकती है।

Tags: नौकरशाहों के जीवनसाथी को पदेन
Previous Post

गोरखपुर में नवविवाहिता की हत्या के आरोप में उसका पूर्व प्रेमी गिरफ्तार

Next Post

मुंबई हवाई अड्डे से 32 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, आठ यात्री गिरफ्तार

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों की चोरी का खुलासा, सात किलो सोना और 11 लाख रुपये बरामद, दो महिला समेत चार लोग गिरफ्तार

September 15, 2026
Next Post

मुंबई हवाई अड्डे से 32 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, आठ यात्री गिरफ्तार

Recent Posts

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में रामलीला आयोजनों को और भव्य एवं प्रभावी बनाने के लिए केंद्रीय दुर्गापूजा...

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, गत चैंपियन भारत की पुरुष और महिला शतरंज टीम को 16 से 27 सितंबर तक उज्बेकिस्तान के समरकंद...

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने अनुचित व्यापार व्यवहार, भ्रामक विज्ञापनों और डार्क पैटर्न के इस्तेमाल के मामले...

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता में 19 वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल में अब एथनॉल संयंत्र...

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र में खतरनाक बाइक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group