Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बेटा पहुंचा भारत; किया ताजमहल का दीदार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 20, 2025
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

आगरा, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने बृहस्पतिवार को यहां आगरा में ताजमहल का दीदार किया और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लगभग एक घंटा इस विश्व धरोहर में बिताया।

अधिकारियों ने बताया कि ट्रंप जूनियर अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे ताज महल पहुंचे और परिसर के अंदर डायना बेंच समेत विभिन्न स्थानों पर तस्वीरें खिंचवाईं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि ट्रंप जूनियर ने ताजमहल के इतिहास और निर्माण में गहरी रुचि दिखाई तथा अपने गाइड से इसकी वास्तुकला के बारे में विस्तृत प्रश्न पूछे।

गाइड नितिन सिंह इस दौरान ट्रंप जूनियर के साथ थे। अधिकारियों ने बताया कि सिंह वही गाइड हैं, जिन्होंने 2020 में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा के दौरान उन्हें यह स्मारक दिखाया था।

अमेरिका के राष्ट्रपति के बेटे के इस दौरे के लिए कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हिफाजत के लिए स्थानीय पुलिस के अलावा, अमेरिकी सुरक्षाकर्मियों को भी तैनात किया गया था।

ट्रंप जूनियर के परिसर में प्रवेश करते ही केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली, जिससे स्मारक के अंदर निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित हुई।

उन्होंने बताया कि डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के आगमन से पहले प्रशासन ने विशेष सफाई अभियान भी चलाया।

अधिकारियों ने बताया कि ट्रंप जूनियर उदयपुर में एक हाई-प्रोफाइल डेस्टिनेशन वेडिंग में भी शामिल हो सकते हैं।

Tags: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
Previous Post

हरदोई के एक स्कूल में गैस रिसाव होने से 16 छात्र बेहोश, जांच के आदेश

Next Post

सुलतानपुर में अज्ञात हमलावरों ने दुकान के बाहर सो रहे व्यवसायी की पीटकर की हत्या; खून से लथपथ शव बरामद

Related Posts

देश

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

September 14, 2026
देश

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

September 14, 2026
Featured

क्या बिल्ली-कुत्ते को भी हो सकता है बर्ड फ्लू? H5 वायरस से पालतू जानवरों को ऐसे बचाएं

September 14, 2026
देश

2013 रेप केस में तरुण तेजपाल ने गोवा की कोर्ट में किया सरेंडर, कहा- न्याय मिलेगा

September 14, 2026
Next Post

सुलतानपुर में अज्ञात हमलावरों ने दुकान के बाहर सो रहे व्यवसायी की पीटकर की हत्या; खून से लथपथ शव बरामद

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

ग्रेटर नोएडा, वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में पिछले कई दिनों से उल्लुओं के हमले से लोगों में दहशत का...

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जयपुर, गणेश चतुर्थी के अवसर पर जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़...

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए, राजस्व खुफिया...

अयोध्या के दर्शननगर बाजार में गणेश उत्सव की धूम, जगह-जगह सजे पंडाल; 21 सितंबर को होगा विसर्जन

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, महानगर निगम के अंतर्गत वार्ड नंबर 204 के दर्शननगर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार, 14 सितंबर 2026...

पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी बीना खत्री का निधन, 15 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, फैजाबाद के पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की धर्मपत्नी श्रीमती बीना खत्री (74) का सोमवार को निधन हो गया।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group