Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

राजग की सुनामी में भी भाजपा के 12 प्रत्याशी कहीं 30 तो कहीं 178 वोटों से हारे

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 15, 2025
in देश, राजनीति
0

पटना, बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ऐतिहासिक प्रदर्शन किया लेकिन राजग की एक तरह की चुनावी सुनामी में भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 12 प्रत्याशी देर रात तक जीत नहीं हासिल कर सके।

निर्वाचन आयोग के मुताबिक इनमें से कई उम्मीदवार बहुत कम अंतर से हारे — कहीं 30 तो कहीं 178 वोटों से हारे।

कई सीट पर मुकाबला इतना करीबी रहा कि जीत–हार का अंतर 500 वोट से भी कम है। कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में यह अंतर 100 वोट से भी कम है।

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार राज्य की अगिआंव, बलरामपुर, ढाका, फारबिसगंज, नबीनगर, रामगढ़ और संदेश सीट पर जीत–हार का अंतर 500 से कम रहा।

बलरामपुर में 389, ढाका में 178, फारबिसगंज में 221, नबीनगर में 112 और रामगढ़ में 175 वोट का अंतर दर्ज किया गया।

दो सीट—अगिआंव और संदेश के लिए चुनाव में जीत-हार का अंतर 100 वोट से भी कम रहा। अगिआंव में 95 वोट और संदेश में महज 27 वोट से फैसला हुआ। संदेश सीट राज्य में सबसे कम अंतर से जीती जाने वाली सीट साबित हुई।

इसके अलावा बख्तियारपुर, बोध गया, चनपटिया और जहानाबाद उन विधानसभा क्षेत्रों में शामिल हैं जहां जीत–हार का अंतर 1000 से 500 के बीच रहा। बख्तियारपुर में 981, बोध गया में 881, चनपटिया में 602 और जहानाबाद में 793 वोट के अंतर से जीत दर्ज की गई।

दूसरी ओर, कांग्रेस के 61 प्रत्याशियों में सिर्फ छह ही राजग की लहर में अपनी जीत बचा पाए।

हारने वाले 12 भाजपा उम्मीदवारों में विनोद कुमार शामिल हैं, जिन्हें बायसी सीट पर एआईएमआईएम के गुलाम सरवर ने 27,251 वोटों के भारी अंतर से हराया।

भाजपा के हरिभूषण ठाकुर को बिस्फी सीट पर राजद के आसिफ अहमद ने 8,107 वोटों के अंतर से पराजित किया। ठाकुर को 92,664 वोट मिले।

चंपटिया में भाजपा के उमाकांत सिंह बेहद कम—602 वोट—से कांग्रेस के अभिषेक रंजन से हार गए। रंजन को 87,538 जबकि सिंह को 86,936 वोट मिले।

फारबिसगंज में भाजपा के विद्या सागर केशरी 221 वोट के अंतर से हार गये। कांग्रेस के मनोज बिश्वास ने 1,20,114 वोट पाकर जीत दर्ज की।

किशनगंज सीट पर भाजपा की स्वीटी सिंह को 76,875 वोट मिले, लेकिन उन्हें कांग्रेस के मोहम्मद कमरुल होदा ने 12,794 वोट के अंतर से हराया।

कोचाधामन में भाजपा की बीना देवी तीसरे स्थान पर रहीं। उन्हें 44,858 वोट मिले। एआईएमआईएम के मोहम्मद सरवर आलम ने 81,860 वोट लेकर जीत दर्ज की, जबकि दूसरे स्थान पर रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुजाहिद आलम को 58,839 वोट मिले।

सहरसा में भाजपा उम्मीदवार आलोक रंजन को 2,038 मतों के अंतर से हार मिली। उन्हें इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता ने 1,15,036 वोट पाकर हराया।

राघोपुर में शुरुआती कड़ी टक्कर के बाद भाजपा के सतीश कुमार को राजद नेता और ‘इंडिया’ गठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने 14,532 वोट के अंतर से हराया। सतीश ने 1,04,065 वोट हासिल किए।

वारिसलीगंज में भाजपा की अरुणा देवी को राजद की अनीता ने 7,543 वोट के अंतर से शिकस्त दी। अरुणा देवी को 90,290 वोट मिले।

रामगढ़ सीट पर भाजपा के अशोक कुमार सिंह को बसपा के सतीश कुमार सिंह यादव ने सिर्फ 30 वोटों से हराया। अशोक को 72,659 वोट मिले।

ढाका सीट पर भाजपा के पवन कुमार जायसवाल को राजद के फैसल रहमान ने 178 वोटों से हराया। जायसवाल को 1,12,549 वोट मिले।

गोह सीट पर भाजपा के डॉ. रविरंजन कुमार को राजद के अमरेंद्र कुमार ने 4,041 वोटों के अंतर से पराजित किया। भाजपा उम्मीदवार को 89,583 वोट मिले।

इधर, कांग्रेस के केवल छह उम्मीदवार जीत हासिल कर पाए। इनमें सुरेंद्र प्रसाद, अभिषेक रंजन, मनोज विश्वास, अबिदुर रहमान, मोहम्मद कमरुल होदा और मनोहर प्रसाद सिंह शामिल हैं।

वाल्मिकीनगर सीट पर कांग्रेस के सुरेंद्र प्रसाद ने जनता दल यूनाइटेड के धीरेंद्र प्रसाद सिंह उर्फ रिंकू सिंह को 1,675 वोट के अंतर से हराया। प्रसाद को 1,07,730 वोट मिले।

अररिया सीट पर अबिदुर रहमान ने जदयू की शगुफ़्ता अज़ीम को 12,741 वोट के अंतर से मात दी। रहमान को 91,529 वोट मिले।

कांग्रेस के मनोहर प्रसाद सिंह ने शंभू कुमार सुमन को 15,168 वोट के अंतर से हराकर जीत दर्ज की।

Tags: राजग की सुनामी में भी भाजपा के 12 प्रत्याशी
Previous Post

निचली अदालतें अपने निर्णय ‘हिंग्लिश’ में नहीं लिख सकतीं: इलाहाबाद उच्च न्यायालय

Next Post

करोड़ों की धोखाधड़ी में वांछित पिथौरागढ़ का गैंगस्टर जगदीश पुनेठा दुबई से प्रत्यर्पित

Related Posts

देश

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

September 14, 2026
देश

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

September 14, 2026
Featured

क्या बिल्ली-कुत्ते को भी हो सकता है बर्ड फ्लू? H5 वायरस से पालतू जानवरों को ऐसे बचाएं

September 14, 2026
देश

2013 रेप केस में तरुण तेजपाल ने गोवा की कोर्ट में किया सरेंडर, कहा- न्याय मिलेगा

September 14, 2026
Next Post

करोड़ों की धोखाधड़ी में वांछित पिथौरागढ़ का गैंगस्टर जगदीश पुनेठा दुबई से प्रत्यर्पित

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

ग्रेटर नोएडा, वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में पिछले कई दिनों से उल्लुओं के हमले से लोगों में दहशत का...

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जयपुर, गणेश चतुर्थी के अवसर पर जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़...

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए, राजस्व खुफिया...

अयोध्या के दर्शननगर बाजार में गणेश उत्सव की धूम, जगह-जगह सजे पंडाल; 21 सितंबर को होगा विसर्जन

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, महानगर निगम के अंतर्गत वार्ड नंबर 204 के दर्शननगर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार, 14 सितंबर 2026...

पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी बीना खत्री का निधन, 15 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, फैजाबाद के पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की धर्मपत्नी श्रीमती बीना खत्री (74) का सोमवार को निधन हो गया।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group