Tuesday, September 8, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बिहार चुनाव में नरेन्द्र मोदी: रिकॉर्ड मतदान विपक्ष के लिए ‘65 वोल्ट का झटका’; रात की नींद… पढ़े

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 8, 2025
in देश, राजनीति
0

सीतामढ़ी/बेतिया, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में हुए 65.09 प्रतिशत मतदान ने विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन को “65 वोल्ट का झटका” दिया है और अब उसकी “रात की नींद उड़ गई” है।

मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने व्यापक प्रचार अभियान का समापन करते हुए दावा किया कि अगर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व वाला विपक्ष सत्ता में आता है, तो “लोगों के सिर पर ‘कट्टा’ रखकर उनसे हाथ ऊपर करवाएगा।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत का पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि पहले चरण में भारी मतदान राजग के पक्ष में गया है। उन्होंने कहा, “आप लोगों ने विपक्ष को 65 वोल्ट का झटका दिया है। अब वे रातों की नींद खो चुके हैं।

मोदी ने मतदाताओं से अपील की कि वे “11 नवंबर को पहले चरण का रिकॉर्ड तोड़ दें” और सुनिश्चित करें कि राजग न केवल सभी सीट जीते बल्कि “हर बूथ पर बढ़त” बनाए।

उन्होंने कहा, “मैंने अपना अभियान भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जन्मभूमि से शुरू किया था और आज मैं उसे उस भूमि पर समाप्त कर रहा हूं जहां बापू गांधी महात्मा बने थे। यह कहते हुए प्रधानमंत्री ने पश्चिम चंपारण के बेतिया में अपनी अंतिम सभा को ऐतिहासिक बताया।

मोदी ने कहा, “मेरा प्रचार आज समाप्त हो रहा है, लेकिन कल भी कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे। मतदान के दिन असली काम मतदाताओं का है। मैं फिर आऊंगा—नई राजग सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए।

प्रधानमंत्री ने इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने “जंगलराज का अंत किया। नीतीश कुमार केवल मोदी की पहली सभा में शामिल हुए थे, जिसे विपक्ष ने मुद्दा बनाया था।

राजद पर प्रहार करते हुए मोदी ने कहा, “राजद ने कांग्रेस के सिर पर ‘कट्टा’ रखकर तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करवाया।

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब ‘कट्टा सरकार’ नहीं, ‘स्टार्टअप सरकार’ चाहती है, जो केवल राजग दे सकता है।

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि राजद के प्रचार में बच्चे मंच पर “रंगदार” बनने की इच्छा जता रहे हैं और “कट्टा” एवं “दुनाली” दिखा रहे हैं, जो बताता है कि वे फिर से अपराध के दिनों को वापस लाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “बिहार के लोग अब जंगलराज वालों को वोट नहीं देना चाहते। वे विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता के लिए वोट देंगे।

मोदी ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “कांग्रेस के नामदार” राहुल गांधी “डूबने की प्रैक्टिस” कर रहे हैं, जो हाल में एक तालाब में मछुआरों के साथ कूदे थे। उन्होंने गांधी के “वोट चोरी” के आरोप को “हार से पहले बहाना बनाने की नेट प्रैक्टिस” बताया।

मोदी ने यह भी कहा कि राहुल गांधी का छठ पर्व के दौरान यमुना में डुबकी लगाने के उनके रद्द किए गए कार्यक्रम की आलोचना “बिहार के सबसे लोकप्रिय त्योहार का अपमान” है।

उन्होंने हिंदुत्व कार्ड खेलते हुए कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता अयोध्या जाने से बचते हैं, जहां सिर्फ भगवान श्रीराम का मंदिर नहीं, बल्कि महर्षि वाल्मीकि, माता शबरी और निषादराज के भी मंदिर हैं।उन्होंने कहा कि यह “दलितों और पिछड़ों के प्रति उनकी घृणा” का प्रमाण है।

प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर “घुसपैठियों को संरक्षण देने” का आरोप दोहराया और कहा कि विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) इसी उद्देश्य से किया गया था ताकि घुसपैठियों की पहचान की जा सके।

उन्होंने कहा कि विपक्ष “धार्मिक कट्टरपंथियों के आगे झुकने” के लिए जिम्मेदार है, क्योंकि उसने तीन तलाक और वक्फ कानून जैसे मुद्दों पर सरकार का समर्थन नहीं किया।

जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर द्वारा उठाए गए पलायन मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए मोदी ने कहा कि अगली राजग सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि बिहार के बेटे अपनी मिट्टी पर ही रोजगार पाएं और राज्य का गौरव बढ़ाएं।

मोदी ने कहा कि बिहार की माताओं और बहनों ने “जंगलराज की सबसे बड़ी पीड़ा झेली है” और इस बार “मतदान केंद्रों के चारों ओर उन्होंने सुरक्षा का किला बना दिया है ताकि जंगलराज लौट न सके।

प्रधानमंत्री ने राज्य में लगभग 14 सभाओं और एक रोड शो के जरिए करीब एक महीने में अपने प्रचार अभियान को पूरा किया।

Tags: बिहार चुनाव में नरेन्द्र मोदी
Previous Post

सुलतानपुर: अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग पर अनियंत्रित ट्रक घर में घुसने से कई लोग घायल

Next Post

अयोध्या में मुक्केबाजी का रोमांच; केएसई कप सीनियर पुरुष बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में त्रिपुरा के रॉबिन और उत्तर प्रदेश के सूर्या प्रताप का विजयी पंच

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने अयोध्या से आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को दी बड़ी सौगात: मानदेय 12 हजार, 5 लाख के कैशलेस इलाज समेत 4 बड़े ऐलान

September 8, 2026
उत्तर प्रदेश

सपा की छात्र सभा के लिए नई ड्रेस कोड तय, नीली टी-शर्ट, जींस नया ‘ड्रेस कोड’

September 8, 2026
देश

Delhi Building Collapse: बेसमेंट में सीपेज और मरम्मत के दौरान ढही इमारत, फरार ठेकेदार की तलाश में पुलिस

September 8, 2026
उत्तर प्रदेश

योगी आदित्यनाथ ने तिरुमला मंदिर में किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन, देश की समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद

September 8, 2026
Next Post

अयोध्या में मुक्केबाजी का रोमांच; केएसई कप सीनियर पुरुष बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में त्रिपुरा के रॉबिन और उत्तर प्रदेश के सूर्या प्रताप का विजयी पंच

Recent Posts

Watch, Sambhal Land Controversy: 1960 की चकबंदी में दर्ज थी आर्य समाज मंदिर की भूमि, फर्जीवाड़े पर चला एसडीएम कोर्ट का चाबुक, होगी बेदखली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

संभल जिले के शेर खां सराय क्षेत्र में स्थित आर्य समाज मंदिर की करीब पांच बीघा जमीन के मालिकाना हक...

Bulandshahr Viral Video: दूल्हे का 2022 की शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने आरोपी शादाब पर दर्ज किया मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

बुलंदशहर जिले में शादी के दौरान दूल्हे द्वारा की गई ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...

सीएम योगी ने अयोध्या से आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को दी बड़ी सौगात: मानदेय 12 हजार, 5 लाख के कैशलेस इलाज समेत 4 बड़े ऐलान

by Atul Narain Srivastava
September 8, 2026
0

अयोध्या, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या की पावन धरती से प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को...

सपा की छात्र सभा के लिए नई ड्रेस कोड तय, नीली टी-शर्ट, जींस नया ‘ड्रेस कोड’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि पार्टी की छात्र इकाई ‘छात्र सभा’ ने...

सुल्तानपुर जिले में स्कूल बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

सुल्तानपुर जिले में मंगलवार सुबह स्कूल बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत हो गई।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group