पुणे से दिल्ली आ रहे अकासा एयर के एक विमान से शुक्रवार को पक्षी टकरा गया, लेकिन विमान सुरक्षित रूप से राष्ट्रीय राजधानी में उतर गया।
एयरलाइन के प्रवक्ता ने बयान में कहा कि विमान की इंजीनियरिंग टीम द्वारा जांच की जा रही है और गहन निरीक्षण के बाद इसे सेवा के लिए जारी कर दिया जाएगा।
प्रवक्ता ने कहा, ’10 अक्टूबर 2025 को पुणे से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली अकासा एयर की उड़ान संख्या क्यूपी 1607 से एक पक्षी टकरा गया। विमान सुरक्षित उतर गया और सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को विमान से उतार लिया गया है। यात्रियों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है।
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटराडार24.कॉम पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, बोइंग 737 मैक्स 8 विमान से संचालित यह उड़ान शुक्रवार सुबह 10 बजे के बाद राष्ट्रीय राजधानी में उतरा था।
जिस विमान से पक्षी टकराया था, वह दिल्ली से गोवा के लिए उड़ान भरने वाला था। सूत्रों के अनुसार, इस सेवा में कुछ घंटों की देरी हुई तथा उस मार्ग के लिए एक अन्य विमान को लगाया गया।