बरेली में सरकारी पेंशन के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गैंग का आंवला पुलिस ने भंडाफोड़ किया। गिरोह जिंदा लोगों को कागज़ों में मृत दिखाकर फर्जी विधवा और वृद्धावस्था पेंशन पास कराता था।
अब तक इस खेल में 1.23 करोड़ रुपये हड़पे जा चुके हैं। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया। गैंग लोगों के आधार कार्ड और कागज़ात जुटाकर जनसेवा केंद्र पर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाता था। इसके बाद पेंशन सीधे अपने या परिचितों के बैंक खातों में डाल ली जाती थी।
पुलिस जांच में पता चला कि गैंग पिछले चार साल से सक्रिय था और 56 लोगों को विधवा पेंशन, 2 को वृद्धावस्था पेंशन के नाम पर फर्जी लाभार्थी बनाकर रकम हड़पी गई।




