Friday, July 31, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बेटियों के पांव धोकर मुख्यमंत्री योगी ने की मातृ शक्ति की आराधना

admin by admin
October 1, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

गोरखपुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुरूप गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन किया।

इस अवसर पर गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने नौ दुर्गा स्वरूपा कुंवारी कन्याओं के चरण पखारे, विधि-विधान से उनका पूजन किया, उन्हें चुनरी ओढ़ाई, आरती उतारी, श्रद्धापूर्वक भोजन कराया और दक्षिणा तथा उपहार देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने परंपरा का निर्वहन करते हुए बटुक पूजन भी किया।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, बुधवार को मुख्यमंत्री ने मंदिर के अन्न क्षेत्र की पहली मंज़िल पर स्थित भोजन कक्ष में पीतल की परात में जल भरकर नौ नन्ही बालिकाओं के चरण बारी-बारी से धोए। दुर्गा सप्तशती के मंत्रोच्चार के बीच उनके ललाट पर रोली, चंदन, दही, अक्षत आदि से तिलक किया गया, पुष्प और दुर्वा से अभिषेक किया गया, फिर माला पहनाकर, चुनरी ओढ़ाकर, उपहार व दक्षिणा अर्पित करते हुए उनका आशीर्वाद लिया गया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने छह माह की एक बालिका के भी पांव पखारे और विधिवत पूजन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही, हनुमानजी के वेश में उपस्थित एक बालक को उन्होंने तिलक कर माला पहनाई और अंगवस्त्र भेंट किया।

पूजन उपरांत मुख्यमंत्री ने कन्याओं और बटुकों को मंदिर की रसोई में बना ताजा भोजन अपने हाथों से परोसा। नौ कन्याओं के अतिरिक्त बड़ी संख्या में उपस्थित बालिकाओं और बटुकों का भी पूजन कर उन्होंने आरती उतारी और सभी को श्रद्धापूर्वक भोजन कराकर उपहार व दक्षिणा प्रदान की।

मुख्यमंत्री के हाथों से सम्मान और स्नेह प्राप्त करने के लिए बालिकाओं और बटुकों में उत्साह देखते ही बनता था। मुख्यमंत्री ने प्रेमपूर्वक एक-एक कर नौ कन्याओं और बटुक भैरवों के चरण पखारे और पूजन किया। दक्षिणा मिलने पर बालिकाएं अत्यंत प्रफुल्लित दिखाई दीं।

भोजन परोसते समय मुख्यमंत्री बच्चों से संवाद भी करते रहे और यह सुनिश्चित किया कि किसी भी बालक या बालिका की थाली में प्रसाद की कोई कमी न रहे। इस संबंध में वे मंदिर की व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी देते रहे।

कन्या पूजन के दौरान गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, काशी से आए जगद्गुरु स्वामी संतोषाचार्य सतुआ बाबा सहित अन्य संतजन भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन से पूर्व प्रातःकालीन पूजन सत्र में मंदिर के शक्तिपीठ में मां सिद्धिदात्री की विधिपूर्वक आराधना की।

Tags: बेटियों के पांव धोकर मुख्यमंत्री योगी
Previous Post

RBI ने चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी वृद्धि अनुमान बढ़ाकर किया 6.8 प्रतिशत, महंगाई अनुमान घटाया

Next Post

चेन्नई में ताप विद्युत संयंत्र की निर्माणाधीन इमारत गिरने से नौ मजदूरों की मौत

Related Posts

बरेली में पत्नी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्मदाह करने वाले मस्जिद के मुअज्जिन की मौत
उत्तर प्रदेश

बरेली में पत्नी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्मदाह करने वाले मस्जिद के मुअज्जिन की मौत

July 30, 2026
बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

अमेठी में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

July 30, 2026
बलरामपुर में यूरिया के लिए 100 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर बायोमीट्रिक सत्यापन करा रहे किसान
उत्तर प्रदेश

बलरामपुर में यूरिया के लिए 100 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर बायोमीट्रिक सत्यापन करा रहे किसान

July 30, 2026
आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश
उत्तर प्रदेश

वादी और वकीलों पर हमले के मामले में चार अधिवक्ताओं के लखनऊ की अदालतों में प्रवेश पर प्रतिबंध

July 30, 2026
Next Post

चेन्नई में ताप विद्युत संयंत्र की निर्माणाधीन इमारत गिरने से नौ मजदूरों की मौत

Recent Posts

Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय

Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

आज से सावन (श्रावण) मास की शुरुआत हो चुकी है। यह पवित्र महीना केवल भगवान शिव की पूजा तक सीमित...

Watch, ईरान में अचानक हुए बम धमाके के बाद लोगों में भय और दहशत, कई क्षेत्रों से हमलों की खबरें

अमेरिका-ईरान के बीच मिसाइल हमले तेज, संघर्ष बढ़ने का खतरा, मिस्र में गैस भंडारों पर ईरानी ड्रोनों का हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच बृहस्पतिवार को एक-दूसरे के ठिकानों पर मिसाइल दागने का सिलसिला फिर शुरू होने के साथ...

CBIC ने व्यवसाय स्थानांतरण के बाद GST के लंबित मामलों को नया क्षेत्राधिकार में करेगा विवाद का निपटारा

GST नेटवर्क ने ई-वे बिल में प्रस्तावित दो बदलाव टाले; ‘बिल-टू–शिप-टू’; शिप टू जीएसटीआईएन, जाने और पढ़े!

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

नयी दिल्ली, माल एवं सेवा कर नेटवर्क (जीएसटीएन) ने ई-वे बिल प्रणाली में प्रस्तावित दो बदलाव के अमल पर फिलहाल...

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

हरियाली तीज हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं और अविवाहित कन्याओं के लिए बेहद खास पर्व माना जाता है। यह त्योहार...

Ayodhya: रुदौली में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक,   एसडीएम व तहसीलदार के साथ कैथी माझां और महगुपुरवा का किया निरीक्षण

Ayodhya: रुदौली में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक, एसडीएम व तहसीलदार के साथ कैथी माझां और महगुपुरवा का किया निरीक्षण

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

अयोध्या, सरयू नदी का जलस्तर घटने के बीच गुरुवार को रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने एसडीएम विनोद गुप्ता और तहसीलदार...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group