गुजरात के वडोदरा से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सिर्फ दो गोलगप्पे कम मिलने पर एक महिला ने मोर्चा खोल दिया और सड़क के बीचोबीच धरने पर बैठ गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को आना पड़ा।
महिला के इस ड्रामे को देखते हुए मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने महिला और पानीपुरी वाले के बीच समझौता कराया। लेकिन महिला इससे भी नहीं मानी और गोलगप्पे वाले को धमकी दे दी। जिसके बाद पुलिस ने गोलगप्पे वाले को समझाकर दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया।
अब महिला का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया गया है।


