Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भारत बनाम ओमान: सुपर 4 से पहले बल्लेबाजों को मौका देना चाहेगा भारत

admin by admin
September 19, 2025
in खेल
0

दुबई, पहले दो मैच में छोटे लक्ष्य आसानी से हासिल करने वाली सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम शुक्रवार को अबू धाबी में होने वाले एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के अपने अंतिम ग्रुप लीग मैच में ओमान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करना और 20 ओवरों का पूरा उपयोग करना पसंद करेगी।

भारतीय टीम सुपर 4 के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है और रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण मैच से इससे पहले ओमान के खिलाफ बल्लेबाजों को मौका देने का यह सुनहरा अवसर है। भारत ने इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और पाकिस्तान के खिलाफ छोटे लक्ष्य आसानी से हासिल किए थे।

अभिषेक शर्मा ने अपेक्षा के अनुरूप तेज़ शुरुआत की है, लेकिन शुभमन गिल को क्रीज पर कुछ समय बिताने की जरूरत है। कप्तान सूर्यकुमार ने पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन वह चाहेंगे कि तिलक वर्मा को बल्लेबाजी करने का कुछ और समय मिले।

भारत अगर फाइनल में पहुंचता है तो उसे सात दिन के अंदर चार मैच खेलने होंगे और इसे देखते हुए टीम प्रबंधन हार्दिक पंड्या, संजू सैमसन, शिवम दुबे और अक्षर पटेल को भी बल्लेबाजी का कुछ मौका देना चाहेगा।

भारतीय गेंदबाजी इतनी मजबूत है कि अगर ओमान पहले बल्लेबाजी करता है, तो मैच जल्दी खत्म होने की पूरी संभावना है क्योंकि जतिंदर सिंह की अगुवाई वाली टीम कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती जैसे गेंदबाजों का सामना कर पाएगी इसकी संभावना बहुत कम नजर आती है।

पाकिस्तान और यूएई के खिलाफ ओमान के दो मैचों में उनकी बल्लेबाजी स्पष्ट रूप से सर्वश्रेष्ठ नहीं थी। उनकी हालत ऐसी रही है कि दो मैचों में एक भी बल्लेबाज़ 30 का व्यक्तिगत स्कोर पार नहीं कर पाया।

हम्माद मिर्जा ने पाकिस्तान के खिलाफ 27 रन जबकि आर्यन बिष्ट ने यूएई के खिलाफ 32 गेंदों पर 24 रन बनाए जो इन मैच में उसकी तरफ से सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर अपनी टीम के साथ ज्यादा प्रयोग नहीं करना चाहेंगे, सिवाय इसके कि वह सुपर 4 से पहले जसप्रीत बुमराह को थोड़ा आराम दे सकते हैं। वह भी अगर वह ऐसा करना चाहें।

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में चार ओवर गेंदबाजी करने और अच्छी तरह से आराम करने के बाद, बुमराह खुद भी शायद ब्रेक नहीं चाहते होंगे, लेकिन जब बात आपके सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज की हो तो फिर अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत पड़ती है।

इससे टीम को अर्शदीप सिंह को परखने का भी मौका मिलेगा। टीम प्रबंधन इस मैच में वरुण और कुलदीप में से किसी एक को विश्राम देकर हर्षित राणा को भी मौका दे सकता है। इस मैच में सूर्यकुमार अपने बल्लेबाजी क्रम में थोड़ा बदलाव कर सकते हैं।।।

भारत के लिए एकमात्र अनजान पहलू शेख़ ज़ायेद स्टेडियम का विकेट होगा, जहां वह इस टूर्नामेंट का अपना एकमात्र मैच खेलेगा। दरअसल भारतीय टीम अभ्यास के लिए भी अबु धाबी नहीं जा रही है क्योंकि वहां पहुंचने में बस से दो घंटे लगते हैं।

ओमान के लिए यह बड़ा मैच होगा और उसके खिलाड़ी इसमें अपनी छाप छोड़ने के लिए बेताब होंगे।

टीम इस प्रकार हैं:

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह।

ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला, सुफियान यूसुफ, आशीष ओडेडेरा, आमिर कलीम, मोहम्मद नदीम, सुफियान महमूद, आर्यन बिष्ट, करण सोनावले, जिक्रिया इस्लाम, हसनैन अली शाह, फैसल शाह, मोहम्मद इमरान, नदीम खान, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव।

मैच भारतीय समय के अनुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा।

Tags: भारत बनाम ओमान
Previous Post

पंजाब: भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक की उसके मंगेतर के इशारे पर हत्या

Next Post

वरिष्ठ अधिवक्ता ने हिरासत में लिए गए आप विधायक मलिक का प्रतिनिधित्व करने से खुद को किया अलग

Related Posts

अंडर-17 विश्व कुश्ती : निकिता ने जीता रजत, कामना और गरिमा को कांस्य
अंतराष्ट्रीय

अंडर-17 विश्व कुश्ती : निकिता ने जीता रजत, कामना और गरिमा को कांस्य

July 31, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग भव्य शुभारंभ, ग्लासगो में जुटे 74 देशों के खिलाड़ी
अंतराष्ट्रीय

Commonwealth Games: शर्मिला ने जीता स्वर्ण, ज्ञानेश्वरी और सर्वेश को रजत, बिंद्यारानी ने कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

July 28, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग
खेल

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

July 27, 2026
सूर्यवंशी-मयंक का बल्ला गरजा, भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से जीती
खेल

सूर्यवंशी-मयंक का बल्ला गरजा, भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से जीती

July 27, 2026
Next Post

वरिष्ठ अधिवक्ता ने हिरासत में लिए गए आप विधायक मलिक का प्रतिनिधित्व करने से खुद को किया अलग

Recent Posts

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर स्थित 26 दुकानों पर प्रशासनिक बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला...

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, जिले के समग्र विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी (DM) शशांक त्रिपाठी ने जमुनियाबाग, चौक स्थित...

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर जिले में उर्वरक बिक्री केंद्रों पर लगातार छापेमारी और आकस्मिक निरीक्षण की...

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय, अयोध्या परिक्षेत्र में तैनात मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अंगदराम के सेवानिवृत्त...

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने शनिवार को रिश्वतखोरी के एक मामले में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group