अयोध्या, तहसील रुदौली प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए हाइवे के किनारे स्थित करोड़ों की वेशकीमती भूमि पर बुल्डोजर चलवाकर अतिक्रमणमुक्त करा दिया।लंबे समय से स्थानीय लोगों ने इस भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था।
एसडीएम रुदौली विकास धर दूबे के नेतृत्व में राजस्व टीम व पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। प्रशासन की सख्ती से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि वर्षों से इस भूमि पर कब्जा कर लोग इसका दुरुपयोग कर रहे थे।
एसडीएम विकास धर दूबे ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्यवाहियां आगे भी लगातार जारी रहेंगी।
इस दौरान नायब तहसीलदार,राजस्व निरीक्षक,लेखपालों के साथ कोतवाल रुदौली संजय मौर्या और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन ने सरकारी भूमि को सुरक्षित करने के लिए मौके पर बैरिकेडिंग भी कराई।


