Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

RBI: Phone Pe सहित नौ NBFC ने पंजीकरण प्रमाणपत्र लिया वापस, 31 का सीओआर रद्द पंजीकरण प्रमाणपत्र लिया वापस, 31 का सीओआर रद्द

admin by admin
September 12, 2025
in देश, व्यापार जगत
0

RBI की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक PhonePe Technology Services Private Limited ने गैर-बैंकिंग वित्तीय व्यवसाय से बाहर निकलने के बाद अपना रजिस्ट्रेशन सरेंडर किया।

Aditya Birla Finance ने अपने पैरेंट संगठन में विलय के बाद सर्टिफिकेट सरेंडर किया।

बाकी 7 कंपनियों ने भी विभिन्न कारोबारी कारणों और नियामकीय कारणों से अपना CoR वापस कर दिया है। इन कंपनियों में फार ईस्ट सॉफ्टवेयर सर्विसेज, श्रद्धा व्यापार, जानकी टेक्सटाइल एंड इंडस्ट्रीज, कस्तूरी एन्क्लेव, अशोक कंस्ट्रक्शन एंड इन्वेस्टमेंट, स्मार्टलिंक होल्डिंग्स लिमिटेड, अदित्य बिर्ला फाइनेंस लिमिटेड और पीएल फिनलीज शामिल हैं।

रिजर्व बैंक ने 31 NBFCs का सर्टिफिकेट ऑफ रजिस्ट्रेशन रद्द करने की जानकारी भी दी है. RBI का कहना है कि ये कंपनियां नियामकीय शर्तों का पालन नहीं कर रही थीं या कारोबार संचालन में असमर्थ थीं. ऐसे में इनका रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया है ताकि वित्तीय प्रणाली की मजबूती बनी रहे।

PhonePe पर 21 लाख का जुर्माना

RBI ने PhonePe लिमिटेड पर 21 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई कंपनी की तरफ से ‘प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स’ (PPI) से जुड़े कुछ नियमों का पालन न करने पर की गई है।

RBI ने अक्टूबर 2023 से दिसंबर 2024 की अवधि में कंपनी की गतिविधियों की जांच की, जिसमें पाया गया कि एस्क्रो खाते में कुछ दिनों पर बकाया भुगतान और आउटस्टैंडिंग PPI की राशि से कम बैलेंस रहा और इसकी जानकारी समय पर RBI को नहीं दी गई।

कंपनी को कारण बताओ नोटिस भेजा गया था, जिस पर दिए गए जवाब और सुनवाई के बाद RBI ने गैर-अनुपालन को सही मानते हुए यह जुर्माना लगाया। RBI ने स्पष्ट किया कि यह दंड नियामकीय कमियों के आधार पर है और कंपनी द्वारा ग्राहकों से किए गए किसी लेन-देन या समझौते की वैधता पर कोई टिप्पणी नहीं करता।

फोनपे के ये बिजनेस होंगे बंद
PhonePe का NBFC लाइसेंस सरेंडर होने से उसके लोन कारोबार, क्रेडिट सेवाएं और एस्क्रो आधारित वित्तीय संचालन बंद या सीमित हो जाएंगे।

लेकिन उसकी UPI, पेमेंट और अन्य प्लेटफॉर्म आधारित सेवाएं जारी रह सकती हैं, बशर्ते वह उन्हें बैंक या अन्य वित्तीय संस्थाओं के साथ साझेदारी में चलाए।

रिजर्व बैंक ने यह भी कहा कि आरबीजी लीजिंग एंड क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड और यशिला इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी प्राइवेट लिमिटेड को जारी पंजीकरण प्रमाणपत्र को अपीलीय प्राधिकरण या न्यायालय द्वारा पारित आदेशों पर विचार करने के बाद बहाल कर दिया गया है।

केंद्रीय बैंक ने दोनों एनबीएफसी को रिपोर्टिंग आवश्यकताओं सहित लागू प्रावधानों और दिशानिर्देशों या निर्देशों का पालन करने की सलाह दी।

Tags: 31 का सीओआर रद्दRBI: Phone Pe सहित नौ NBFC ने पंजीकरण प्रमाणपत्र लिया वापस
Previous Post

नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की आज संभालेगी अंतरिम प्रधानमंत्री का पद, आज रात लेंगी शपथ

Next Post

बलरामपुर: देह व्यापार में शामिल चार युवतियों समेत आठ आरोपी गिरफ्तार

Related Posts

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति
देश

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

August 1, 2026
Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां
अंतराष्ट्रीय

PoJK में पाकिस्तान की ‘बर्बरता’ : भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जांच की अपील

July 31, 2026
Declassified: Operation Sindoor,  स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India
अंतराष्ट्रीय

Declassified: Operation Sindoor, स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

July 31, 2026
Next Post

बलरामपुर: देह व्यापार में शामिल चार युवतियों समेत आठ आरोपी गिरफ्तार

Recent Posts

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाली वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शनिवार को बड़ी कटौती की गयी।...

अपहरण के मामले में अनावश्यक जांच जारी रखने पर हाईकोर्ट ने लगाया उप्र सरकार पर जुर्माना

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने कोडीन सिरप मामले में सुनवाई से खुद को अलग किया

by admin
August 1, 2026
0

प्रयागराज, कोडीन युक्त सिरप मामले में याचिकाकर्ता के न्यायाधीश से संपर्क करने के प्रयास के बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय के...

अदालत की अवमानना मामले में बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2013 की भर्ती प्रक्रिया से हुई प्रधानाचार्यों की नियुक्तियां बहाल कीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने शुक्रवार को एकल पीठ के उस आदेश को निरस्त कर दिया, जिसमें...

मायावती के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और अखिलेश ने उन्हें बधाई दी

विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने 25 सीटों पर तय किए उम्मीदवार: मायावती

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group