नयी दिल्ली, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (डीजीएचएस) ने फिजियोथेरेपिस्टों को अपने नाम के आगे ‘‘डॉक्टर’’ शब्द लगाने पर रोक वाला निर्देश वापस ले लिया है। उसने कहा है कि इस मामले में अभी और जांच की आवश्यकता है।
शर्मा ने बुधवार को लिखे पत्र में कहा कि इसके बाद इस विषय पर कुछ अभ्यावेदन मिले हैं, जिन पर और गहन विचार-विमर्श की आवश्यकता है, इसलिए उक्त पत्र को वापस लिया जाता है, क्योंकि इस मामले पर अभी और परीक्षण और विचार किया जाना है।
शर्मा ने नौ सितंबर को कहा था कि निदेशालय को फिजियोथेरेपिस्टों द्वारा अपने नाम के आगे ‘‘डॉ’’ और बाद में ‘‘पीटी’’ लगाने के संबंध में ‘इंडियन एसोसिएशन ऑफ़ फिज़िकल मेडिसिन ऐंड रिहैबिलिटेशन (आईएपीएमआर)’ समेत विभिन्न संगठनों से कई ज्ञापन और कड़ी आपत्तियां प्राप्त हुई हैं।


