उत्तर प्रदेश की शिक्षा परिषद की फर्जी वेबसाइट से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। यूपी बोर्ड से जुड़ी दो फर्जी वेबसाइट्स पकड़ी गई है।
जिसका खुलासा खुद बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने किया है। एक विज्ञप्ति जारी करते हुए उन्होने लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी है।
यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से मिलती-जुलती फर्जी वेबसाइट बनाई गई हैं। जो आधिकारिक वेबसाइट की नकल करके फर्जी रूप से चलाई जा रही हैं – www.upmsp-edu.in और www.upmsonline.in दो फर्जी वेबसाइट्स हैं। जो हू-बहू यूपी बोर्ड की असली वेबसाइट जैसी बनाई गई हैं।
इन फर्जी वेबसाइट्स के जरिए लोगों को गलत जानकारी दी जा रही है। जिससे ठगी का खतरा भी बढ़ गया है। यूपी बोर्ड की असली वेबसाइट www.upmsp.edu.in है।
फिलहाल, लोगों को इन फर्जी वेबसाइट्स से सावधान रहने की चेतावनी दी गई है। सभी छात्रों, अभिभावकों और विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से ये अपील की गई है कि केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाएं।
फर्जी वेबसाइट्स पर दी गई जानकारी, लिंक या भुगतान से बचें, क्योंकि ये फर्जी हैं यूपी बोर्ड से किसी भी तरह से संबंधित नहीं हैं।


