Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अवध विश्वविद्यालय कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह ने की दीपोत्सव 2025 की तैयारी बैठक, 28 लाख दीपों को बिछाए जाने का लक्ष्य

admin by admin
September 10, 2025
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0

अयोध्या, डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन सभागार में दीपोत्सव 2025 के संदर्भ में कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

दीपोत्सव को सफलतापूर्वक आयोजन के लिए विश्वविद्यालय से संबद्ध नजदीकी महाविद्यालयों एवं माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्यों एवं उनके प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था।

बैठक को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने सभी शिक्षकों का स्वागत करते हुए कहा कि दीपोत्सव 2025 के सफल आयोजन के लिए तैयारी शुरू हो गई है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की पवित्र जन्म भूमि पर दीपोत्सव का आयोजन हम सभी के लिए एक पुनीत अवसर है। इस आयोजन में पूर्व की तरह आप सभी को स्वयंसेवकों का ऑनलाइन डाटा तैयार करना है।

कुलपति ने कहा कि यह एक टीम वर्क का कार्य है इसमें सभी को समयबद्ध तरीके से मिलजुल कर यह कार्य पूरा करना है। दीपोत्सव के कार्य को पूर्ण करने के लिए लगभग 32000 से अधिक स्वयंसेवकों को पंजीकृत किया जाना है।

इस बार 26 लाख 11 हजार एक सौ एक दीपों के प्रज्वलन का लक्ष्य है। इसको पूर्ण करने के लिए लगभग 28 लाख दीपों को बिछाए जाने का लक्ष्य हैं। कुलपति ने सभी विद्यालयों को सचेत करते हुए कहा कि सुरक्षा के दृष्टिगत छोटे बच्चों को स्वयंसेवक न बनाया जाए।

सभी पदाधिकारियो को छोटे-छोटे बिंदुओं पर ध्यान देना होगा, जिससे हम सभी मिलकर इस कार्य को पूर्ण कर सके। सुधार के हमेशा अवसर होते हैं इसलिए हमें इस आयोजन में तकनीक का प्रयोग करना होगा।

स्वयंसेवकों को लाने ले जाने के लिए वाहनों के उचित प्रबंध पर भी चर्चा की गई। उपस्थित सभी संयोजकों को स्वयंसेवकों के पंजीयन के लिए ऑनलाइन डाटा तैयार करने की प्रक्रिया को कंप्यूटर प्रोग्रामर रवि मालवीय ने स्क्रीन पर प्रशिक्षित किया।

इस अवसर पर कुलसचिव विनय कुमार सिंह, नोडल अधिकारी, प्रो. एसएस मिश्र, साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दान पति तिवारी, डीआईओएस पवन कुमार तिवारी, नोडल शिक्षा डॉ. बसन्त कुमार के साथ राजकरण वैदिक पाठशाला इंटर कॉलेज, साहबदीन सीताराम इंटर कॉलेज, मनोहर लाल इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, शिव सावित्री महाविद्यालय सहित अन्य विद्यालयों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Tags: अवध विश्वविद्यालय कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह ने की
Previous Post

सूत्र: मतदाता सूचियों का विशेष राष्ट्रव्यापी पुनरीक्षण की अक्टूबर से होगी शुरुआत, सीईओ की बैठक में हरी झंडी

Next Post

अयोध्या: विधायक अभय सिंह ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र, अयोध्या के आठ निवासी नेपाल के हिल्सा बॉर्डर पर फंसे!?

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

September 15, 2026
अयोध्या

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

September 15, 2026
Next Post

अयोध्या: विधायक अभय सिंह ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र, अयोध्या के आठ निवासी नेपाल के हिल्सा बॉर्डर पर फंसे!?

Recent Posts

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में रामलीला आयोजनों को और भव्य एवं प्रभावी बनाने के लिए केंद्रीय दुर्गापूजा...

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, गत चैंपियन भारत की पुरुष और महिला शतरंज टीम को 16 से 27 सितंबर तक उज्बेकिस्तान के समरकंद...

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने अनुचित व्यापार व्यवहार, भ्रामक विज्ञापनों और डार्क पैटर्न के इस्तेमाल के मामले...

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता में 19 वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल में अब एथनॉल संयंत्र...

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र में खतरनाक बाइक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group