Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कुशीनगर में एक लड़के का धर्मांतरण कराकर मदरसे में पढाने के आरोप में मौलवी गिरफ्तार

admin by admin
September 9, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

कुशीनगर जिले के खड्डा क्षेत्र में एक हिंदू लड़के का धर्म बदलकर उसे मदरसे में पढ़ाने के आरोप में एक मौलवी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से मंगलवार को बताया कि खड्डा थाना क्षेत्र के कोहरगड्डी स्थित एक मदरसे में एक मौलवी ने हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले विपिन नामक किशोर को प्रलोभन देकर उसका धर्मांतरण कराया और उसका नाम बदलकर नूर आलम कर दिया। एक दिन पूर्व जेल से छूट कर लौटे उसके पिता को इसकी जानकारी होने पर उन्होंने मदरसे में जमकर हंगामा किया था।

पुलिस के अनुसार जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के मंसाछापर का निवासी महेंद्र कुशवाहा वर्ष 2015 में एक युवती के साथ बलात्कार करने के मामले में जेल चला गया था। उसकी पत्नी राबड़ी देवी बेटे विपिन के बीमार पड़ने पर उसे खड्डा क्षेत्र के ग्राम कोहरगड्डी स्थित एक मदरसे में मौलवी से झाड़-फूंक कराने ले गयी। झाड़-फूंक के बाद विपिन मदरसे में आने जाने लगा और मदरसे में ही पढ़ने लगा। इस दौरान मदरसे के बगल में रहने वाली एक लड़की से उसकी नजदीकी बढ़ी और वह वहीं पर रहने लगा।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक 10 साल बाद जेल से छूटने के बाद महेंद्र अपने घर पहुंचा और पत्नी से विपिन के बारे में पूछा। पत्नी ने विपिन को गोरखपुर में पढ़ाई करने की बात बताई लेकिन रविवार को महेंद्र को विपिन के गोरखपुर नहीं बल्कि कोहरगड्डी स्थित एक मदरसे में पढ़ने की बात का पता चला तो वह नाराज हो गया और उसने सोमवार को कोहरगड्डी पहुंच जमकर हंगामा किया।

सूत्रों ने बताया कि हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महेंद्र तथा विपिन को थाने ले गई। पुलिस की जांच में मौलवी पर विपिन को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करने का मामला सामने आया। विपिन की मां राबड़ी देवी ने पुलिस से की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि कोहरगड्डी मदरसे के प्रधानाचार्य मुजीब उर्रहमान ने उनकी आर्थिक स्थिति का लाभ उठाकर बेटे का धर्म परिवर्तन कराया और उसका नाम नूर आलम रख कर उसे मदरसे में रख लिया। शिकायत के अनुसार, बेटे को वापस मांगने पर मुजीब उर्रहमान ने धक्का-मुक्की व गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी भी दी।

सूत्रों ने बताया कि इस मामले पर पुलिस ने खड्डा थाने में सोमवार आठ सितंबर को उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त मुजीब उर्रहमान को गिरफ्तार कर लिया है।

Tags: कुशीनगर में एक लड़के का धर्मांतरण
Previous Post

कानपुर में दसवीं कक्षा के छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

Next Post

पूर्वी यूक्रेन के एक गांव पर रूसी ग्लाइड बम से हमला, कम से कम 21 लोगों की मौत

Related Posts

हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई
उत्तर प्रदेश

हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई

August 2, 2026
नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार

August 2, 2026
सहारनपुर में डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट ने की सिर में गोली मारकर की आत्महत्या
उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट ने की सिर में गोली मारकर की आत्महत्या

August 2, 2026
गोरखपुर जिला कारागार से विचाराधीन कैदी फरार, जेलर और चार वार्डन निलंबित
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर जिला कारागार से विचाराधीन कैदी फरार, जेलर और चार वार्डन निलंबित

August 2, 2026
Next Post

पूर्वी यूक्रेन के एक गांव पर रूसी ग्लाइड बम से हमला, कम से कम 21 लोगों की मौत

Recent Posts

हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई

हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

हाथरस में जिला प्रशासन ने छापेमारी कर एक स्टेशनरी व्यवसायी के घर और दुकान से एक से 10 रुपये तक...

नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार

नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

बहराइच जिले में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे रूपईडीहा क्षेत्र में पुलिस ने भगवान बुद्ध की अष्टधातु की प्राचीन प्रतिमा...

सहारनपुर में डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट ने की सिर में गोली मारकर की आत्महत्या

सहारनपुर में डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट ने की सिर में गोली मारकर की आत्महत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

सहारनपुर जिले के सरसावा क्षेत्र में एक डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट तथा जिम संचालक ने सिर में गोली मार कर...

गोरखपुर जिला कारागार से विचाराधीन कैदी फरार, जेलर और चार वार्डन निलंबित

गोरखपुर जिला कारागार से विचाराधीन कैदी फरार, जेलर और चार वार्डन निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

गोरखपुर जिला कारागार की नवनिर्मित चारदीवारी फांदकर एक विचाराधीन कैदी फरार हो गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।...

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मंत्री अनिल के. एंटनी ने शनिवार को कहा कि ‘हर घर तिरंगा‘ केवल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group