आजमगढ़, सोशल मीडिया पर धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने वाले एक युवक का कथित वीडियो तेजी से प्रसारित होने के बाद आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन ने कप्तानगंज के थाना प्रभारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि सईद कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सीतापुर गांव का रहने वाला है तथा पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चिराग जैन ने बताया कि वायरल वीडियो में सईद एक व्यक्ति को मुस्लिम समुदाय के बारे में जानकारी दे रहा है तथा साथ ही अन्य धर्म के बारे में टीका टिप्पणी करते नजर आ रहा है।
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक सईद की ओर से देवी देवताओं के साथ ही ब्राह्मण समाज पर भी अभद्र टिप्पणियां की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
उपरोक्त प्रकरण में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
— AZAMGARH POLICE (@azamgarhpolice) September 9, 2025


