Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्ने ईदमिलादुन्नबी, शान से निकला जुलूसे मोहम्मदी

admin by admin
September 5, 2025
in अयोध्या
0

अयोध्या, रुदौली नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अकीदत व एहतराम के साथ जश्ने ईदमिलादुन्नबी मनाया गया व जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया।

बारह रबीउल अव्वल को पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद मुस्तफा सल्ललाहो सलैहे वसल्ल की यौमे विलादत(जन्म दिवस)के मौके पर गुरुवार की रात को क्षेत्र में जश्ने ईदमिलादुन्नबी बड़ी अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया।

इस मौके पर गुरुवार की शाम को रूदौली नगर की मस्जिदों और सड़कों से लेकर गली मोहल्लों तक को तरह तरह की झालरों,कुमकुमों व द्दारो गेटों को दुल्हन की तरह सजाया गया जिसे देखने व जश्ने ईदमिलादुन्नबी में शिरकत करने वाले लोगों का रात भर तातां लगा रहा।

रुदौली नगर की सबसे बड़ी अंजुमन “अंजुमन इत्तेहादुल मुस्लेमीन” व अन्य अंजुमनों द्दारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 4 सितंबर गुरुवार की रात नवाब बाजार में एक बड़ा पंडाल सज कर जश्ने ईदमिलादुन्नबी अल्लाह के रसूल हज़रत मोहम्मद मुस्तफा सल्ललाहो अलैहे वसल्लम के जन्म दिवस के मौके पर प्रोग्राम के लिए बनकर तैयार हुआ।

पंडाल में गुरुवार की रात को आयोजित तकरीरी प्रोग्राम अंजुमन इत्तेहादुल मुस्लेमीन द्दारा आयोजित 57वां सालाना पैगाम रहमतुललिल आलमीन कांफ्रेंस जश्ने ईदमिलादुन्नबी सल्लाहो अलैहि वसल्लम हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य तरीके से मनाया गया।

आयोजित कार्यक्रम अंजुमन इत्तेहादुल मुस्लेमीन के सदर इस्माइल मिर्ज़ा, नायब सदर मोहम्मद शरीफ़, ज़ेरे सदारत मो0 इस्माइल मिर्जा, जेरे सरपरस्ती हज़रत मौलाना गुलाम खैरुल बशर कादरी, निजामत मोहम्मद अनीस, खुसुसी खतीब मौलाना मुफ्ती अब्दुल खबीर अम्बेडकर नगर, मौलाना इश्तियाक अहमद बरांव शरीफ, मौलाना गुलाम रसूल राय बरेली, मौलाना मुफ्ती मुइनुद्दीन बरावा शरीफ, मौलाना गुलाम खैरूल बशर ने नबी पाक सल्लाहो अलैही वसल्लम की शान में बेहतरीन अंदाज में तक़रीर की।

अंजुमन इत्तेहादुल मुस्लेमीन के बैनर तले रातभर तकरीर व नाते मुस्तफा स0अ0 वसल्ल का प्रोग्राम चलता रहा। जिसमें बाहर से आने वाले शायरों व उलेमाओं का तकरीरी प्रोग्राम चलता रहा।

5 सितंबर शुक्रवार को जुलूसे मोहम्मदी सल्लाहो अलैहे वसल्लम बड़ी अकीदत व एहतराम के साथ निकाला गया। जिसमें अंजुमन मोहम्मदी,अंजुमन फैजाने गरीब नवाज, अंजुमन फ़जाए रसूल,अंजुमन नूरेहक़, अंजुमन शाहे मदीना, अंजुमन चिश्तियाए हक़ व अंजुमन ताजदारे मदीना सहित दर्जनों अंजुमनों द्दारा रुदौली नगर के निर्धारित परम्परागत गली व मोहल्लों से होकर नाते मुस्तफा पढ़ने हुए निकला।

शुक्रवार की सुबह नगर की दर्जनों अंजुमनो व मदरसों के छात्रों ने जुलूसे मोहम्मदी का आयोजन किया जो अपने परम्परागत मार्गो से होते हुए निकला जिसमें स्थानीय शायरों के साथ साथ बाहर से आने वाले शायरों ने भी अपने कलाम पेश किए।जुलूसे मोहम्मदी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई अंजुमनों ने नाते पाक पढ़ने के लिए दूर दराज़ से लोगों को भी आमन्त्रित किया था।

सभी अंजुमनो ने ईदमिलादुन्नबी के झंडों के साथ लहराता हुआ चल रहा था। जुलूसे मोहम्मदी का जुलूस में नगर के विभिन्न मदरसों के बच्चों के साथ नगर वासियों का हुजूम परम्परागत मोहल्लों से होकर नगर की गलियों व मोहल्लों के परम्परागत रास्तो से होता हुआ चल रहा था जिसमें नगर की सभी अंजुमनों के लोग शामिल थे नगर की सभी अंजुमनों व नगर के सभी मदरसों के बच्चों द्दारा नबीए पाक स0 अ0 वसल्लम की शान में नज़रानए अकीदत पेश करते हुए जुलूसे मोहम्मदी अपनी मंजिल की ओर बढ़ता रहा जहां मोहल्ला कजियाना से लेकर नवाब बाज़ार तक जुलूसे मोहम्मदी के इस्तेकबाल के लिए कई अंजुमनों के कारकुनान ने अपने अपने स्टाल लगा रखे थे।

जिसमें पूर्व विधायक सै0 अब्बास अली ज़ैदी रुश्दी मियाँ, चेयर मैन जब्बार अली,शाह मसूद हयात ग़ज़ाली, मो0 अतीक खान,मुनव्वर अली, सरफराज नसरुल्ला, ग़ुलाम अंसारी आदि ने नातेपाक पढ़ने वालों की हौसला अफजाई की।

12 रबीउल अव्वल को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए क्षेत्राधिकारी रूदौली आशीष निगम व एसडीएम विकास धर दूबे पूरी मुस्तैदी के साथ डटे रहे। वहीं कोतवाल संजय मौर्या पुलिस बल के साथ नगर में भ्रमण करते रहे। रूदौली नगर में जगह जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए जो हर गतिविधि को अपने कैमरे में कैद कर रहे थे। ग्रामीण क्षेत्रों में सभी चौकी प्रभारी अपने अपने क्षेत्र में 12 रबीउल अव्वल को लेकर भ्रमण करते रहे।

Tags: अकीदत व एहतराम के साथ मनाया
Previous Post

शिक्षक दिवस पर संगोष्ठी: डॉ. राधाकृष्णन भारतीय ज्ञान परंपरा में ऋषि के प्रतीक : प्रो अनूप कुमार

Next Post

Income Tax : 67 लाख में घर बेचा, ITR में दिखाया सिर्फ 1690 रुपये की आय!, जाने कैसे

Related Posts

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार
अयोध्या

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

August 2, 2026
अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन
अयोध्या

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

August 2, 2026
अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश
अयोध्या

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

August 2, 2026
सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव
अयोध्या

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

August 2, 2026
Next Post

Income Tax : 67 लाख में घर बेचा, ITR में दिखाया सिर्फ 1690 रुपये की आय!, जाने कैसे

Recent Posts

भारत ने घरेलू उद्योग को बचाने के लिए चीन के दो उत्पादों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क

भारत ने चीन के सिर्फ एक एफडीआई प्रस्ताव को दी मंजूरी, हांगकांग के 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत ने पिछले वित्त वर्ष में चीन के केवल एक एफडीआई प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिसका मूल्य एक करोड़ रुपये...

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

गांधीनगर,अहमदाबाद रविवार को आधिकारिक रूप से 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के मेजबान शहर के रूप में अपने सफर की शुरुआत करेगा...

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, कोतवाली रुदौली पुलिस ने गलत ऑपरेशन करने के संगीन आरोप में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में...

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, अंगूरी बाग (प्राथमिक पाठशाला के समीप) में रविवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल द्वारा चलाए गए अभियान के...

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, सावन के पहले सोमवार को लेकर रामनगरी में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं, लेकिन दूसरी तरफ व्यवस्थाओं को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group