कानपुर जिले के मछरिया इलाके में एक नवविवाहित जोड़े के शव संदिग्ध हालत में उनके घर के कमरे में फांसी से लटकते मिले।
कुमार के मुताबिक परिजन का कहना है कि साजिद और शाहिदा मंगलवार दोपहर बाजार गए थे और लौटने पर खुश दिखाई दे रहे थे। दोनों ने अपने कमरे में जाने से पहले परिवार के सदस्यों से बात भी की थी।
परिजनों के मुताबिक कुछ घंटे बाद खटखटाने पर उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला और पता चला कि वे फांसी से लटके हैं।
उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कुमार ने बताया कि घर से कोई ‘सुसाइड नोट’ बरामद नहीं हुआ है। दंपति के इस आत्मघाती कदम के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों के बयान दर्ज किये जा रहे हैं।


