अयोध्या, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने रुदौली सीएचसी में नई प्रभारी की नियुक्ति कर दी है। डॉ. फातिमा हसन रिजवी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पदभार ग्रहण कर लिया है।
रुदौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की नई प्रभारी डॉ. फातिमा हसन रिजवी ने मंगलवार पदभार संभालते ही मरीजों की सुविधाओं को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। उन्होंने मरीजों की लंबी कतारों की समस्या को देखते हुए दो पर्चा काउंटर की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है।
डॉ. फातिमा हसन रिजवी ने जरूरतमंद मरीजों के लिए निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधा देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया है कि मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जो दवाएं केंद्र में उपलब्ध नहीं होंगी, उनकी जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दी जाएगी।
डॉ. फातिमा ने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य उद्देश्य मरीजों को समय पर उचित इलाज और बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है। उन्होंने मरीजों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने का भी आश्वासन दिया है साथ ही उन्होंने OPD में मरीज़ व परिजन के अतिरिक्त बाहरी व्यक्ति के दाखिले पर सख्ती से रोक लगा दी है। मरीजों और उनके परिजनों ने डॉ. फातिमा हसन रिजवी के इन निर्णयों का स्वागत किया है।


