Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

योगी, उनके ओएसडी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट; भाजपा विधायक का भाई गिरफ्तार

admin by admin
September 1, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक महेंद्र पाल सिंह के भाई भोलेंद्र पाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

भोलेन्द्र पाल सिंह के विरुद्ध मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में कुल छह मामले दर्ज किये गये थे। पुलिस के अनुसार गहन तलाशी के बाद, गोरखपुर पुलिस और अपराध शाखा की टीम ने रविवार देर रात कुशीनगर के एक होटल से उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

उनकी गिरफ्तारी के बाद पिपराइच थाने में एक और मामला दर्ज किया गया, जिससे कुल दर्ज मामलों की संख्या सात हो गई।

गोरखपुर पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि भोलेंद्र पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का मामला दर्ज किया गया है। उनके ईंट भट्ठे पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में नकली शराब बरामद की, जिसकी वीडियोग्राफी भी की गई और पिपराइच थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

पुलिस के अनुसार उनके सहयोगियों का पता लगाने के लिए उनके मोबाइल फोन और अन्य स्रोतों से डेटा की जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने रविवार को बताया था कि भाजपा विधायक महेंद्र पाल सिंह के भाई भोलेंद्र पाल सिंह ने गत बृहस्पतिवार की रात मुख्यमंत्री, उनके ओएसडी और भाजपा विधायक विपिन सिंह के खिलाफ ‘फेसबुक’ पर कथित तौर पर अपमानजनक पोस्ट किया। बृहस्पतिवार को देर रात किया गया यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब प्रसारित हुआ, जिसे बाद में उनके परिवार ने ‘डिलीट’ कर दिया।

गोरखपुर साइबर प्रकोष्ठ को इस मामले की सूचना दी गई और साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए, विधायक महेंद्र पाल सिंह ने अपने भाई के कृत्य से दूरी बनाते हुए कहा, ‘‘उन्होंने जो किया है, उससे मैं बहुत दुखी हूं। प्रशासन जो भी कार्रवाई करता है, उसका मुझसे कोई लेना-देना नहीं है।

महेंद्र पाल सिंह ने रविवार को इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि उनके भाई एक अरसे से उनसे अलग रहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम पिछले 20 से 25 साल से अलग रह रहे हैं। फिर भी, उनका मुझसे खून का रिश्ता है। मैं उनके बयान के लिए मुख्यमंत्री और उनके ओएसडी से माफी मांगता हूं। इसके पीछे एक साजिश भी हो सकती है, क्योंकि कुछ लोग, जो जनता के लिए मेरे काम का विरोध करते हैं, मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

Tags: उनके ओएसडी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टयोगी
Previous Post

SCO Summit: एक साथ आए दुनिया के तीन ताकतवर नेता, पीएम ने रूसी राष्ट्रपति को लगाया गले, देखें Video

Next Post

उत्तराखंड : भूस्खलन के मलबे की चपेट में आए वाहन में सवार दो व्यक्तियों की मृत्यु, आधा दर्जन घायल

Related Posts

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना

August 3, 2026
लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

August 3, 2026
प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी

August 3, 2026
मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म
उत्तर प्रदेश

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

August 3, 2026
Next Post

उत्तराखंड : भूस्खलन के मलबे की चपेट में आए वाहन में सवार दो व्यक्तियों की मृत्यु, आधा दर्जन घायल

Recent Posts

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने  कहा कि कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे खाड़ी देशों के आग्रह पर...

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में हुए चुनावों के दूसरे चरण में पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) ने जबरदस्त जीत...

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

रूसी विमानों ने दक्षिणी यूक्रेनी शहर जापोरिज्जिया के रिहायशी इलाकों में 90 मिनट के अंदर आठ शक्तिशाली ग्लाइड बम गिराए,...

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

जब मैं छोटा था, तब मेरे साथ के कई बच्चे जेब खर्च निकालने के लिए पड़ोसियों के शिशुओं की देखभाल...

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 3, 2026
0

अयोध्या, जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना इनायतनगर पुलिस टीम ने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group