Tuesday, September 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सीतापुर में बाघ के हमले में किसान की मौत

admin by admin
August 30, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

सीतापुर जिले के महोली थाना क्षेत्र के बसारा गांव में खेत में काम कर रहे एक किसान पर कथित रूप से बाघ ने हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक यह घटना शुक्रवार शाम उस समय की है जब 50 वर्षीय किसान राकेश वर्मा अपने खेत में काम कर रहे थे तभी कथित तौर पर झाड़ियों से निकलकर एक बाघ ने पीछे से उन पर हमला कर दिया।

उसने बताया कि बाघ ने उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और नोच-नोच कर मार डाला।

घटनास्थल पर मौजूद अन्य किसानों के अनुसार राकेश वर्मा खेत में अकेले थे और उनकी चीखें सुनकर आस-पास काम कर रहे लोग दौड़कर पहुंचे, लेकिन तब तक बाघ उन्हें खेत से घसीट कर ले जा चुका था।

ग्रामीणों ने बताया, ‘‘हम सभी शोर मचाते हुए लगातार बाघ का पीछा कर रहे थे, जिससे डरकर बाघ उन्हें छोड़कर भाग गया, लेकिन तब तक राकेश की मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस बीच, सीतापुर के प्रभागीय वनाधिकारी नवीन खंडेलवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव पर बाघ के हमले के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं और न ही घटनास्थल पर बाघ के पंजों के निशान पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि वन विभाग की टीम ने मौके से नमूने और जरूरी जानकारी एकत्र कर ली है और जांच जारी है। खंडेलवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

महोली क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी घटना है। इससे पहले 22 अगस्त को एक 22 वर्षीय युवक को बाघ ने मार डाला था। लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों आरोप है कि बाघों के बार-बार हमले के बावजूद वन विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा।

Tags: सीतापुर में बाघ के हमले में किसान की मौत
Previous Post

राहुल गांधी की नागरिकता को चुनौती देने वाले विग्नेश को सुरक्षा देने के आदेश

Next Post

कुशीनगर: RSS के जिला सह संघ चालक के बेटे की हत्या

Related Posts

उत्तर प्रदेश

वाराणसी लाट भैरव मंदिर का अश्लील नृत्य का ‘वीडियो’ वायरल, पुलिस ने ‘एआई’ निर्मित बताया, जांच शुरू

September 29, 2026
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में बोले सीएम योगी: अयोध्या का बदलता स्वरूप कुछ लोगों को कर रहा असहज, भ्रम फैलाने वालों से रहें सतर्क

September 29, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में होटल-रेस्तरां के स्मोकिंग जोन में भी नहीं परोसा जा सकेगा हुक्का, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

September 29, 2026
उत्तर प्रदेश

NCERT की कक्षा-9 की नई सामाजिक विज्ञान पुस्तक में नायकी देवी से अब्बक्का चौटा तक महिला शासकों का जिक्र

September 29, 2026
Next Post

कुशीनगर: RSS के जिला सह संघ चालक के बेटे की हत्या

Recent Posts

वाराणसी लाट भैरव मंदिर का अश्लील नृत्य का ‘वीडियो’ वायरल, पुलिस ने ‘एआई’ निर्मित बताया, जांच शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

वाराणसी जिले में लाट भैरव मंदिर परिसर में एक धार्मिक आयोजन के दौरान दो युवतियों के कथित अश्लील नृत्य का...

गोरखपुर में बोले सीएम योगी: अयोध्या का बदलता स्वरूप कुछ लोगों को कर रहा असहज, भ्रम फैलाने वालों से रहें सतर्क

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

गोरखपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में महंत दिग्विजयनाथ की 57वीं और महंत अवेद्यनाथ की...

यूट्यूब ने 2025 में भारत की GDP में दिया 18 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का योगदान, 9.6 लाख नौकरियों को मिला समर्थन- रिपोर्ट

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

भारत में वीडियो साझा करने वाले मंच यूट्यूब का रचनात्मक तंत्र तेजी से बढ़ रहा है। ऑक्सफोर्ड इकॉनमिक्स की एक...

DGP नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- राज्य अपनी पसंद का अधिकारी चुनने के लिए प्रकाश सिंह फैसले से क्यों बचते हैं!?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि अधिकतर राज्य अपनी पसंद के पुलिस महानिदेशक...

Asian Games में भारत का पहला एथलेटिक्स गोल्ड, महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने रचा इतिहास

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 29, 2026
0

नागोया, भारत की किरण पहल, पूवम्मा माचेतिरा , प्राची और विथ्या रामराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियाई खेलों में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group