मैनपुरी जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में आगरा में तैनात अपर नगर मजिस्ट्रेट (एसीएम) की मौत हो गई और वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और मजिस्ट्रेट तथा उनके चालक को सैफ़ई मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां डॉक्टरों ने अपर नगर मजिस्ट्रेट को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल चालक का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


