Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

शाहजहांपुर: दंपति के आत्महत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज, चार लोग हिरासत में

admin by admin
August 29, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

शाहजहांपुर जिले के रोजा थाना पुलिस ने कर्ज में डूबे एक दंपति की आत्महत्या के मामले में शुक्रवार को चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, दंपति ने आत्महत्या करने से पहले अपने चार महीने के बेटे को भी जहर दे दिया था। रोजा थाना क्षेत्र में सचिन ग्रोवर (30), उनकी पत्नी शिवानी (28) और उनके चार साल के बेटे फतेह के शव बुधवार सुबह उनके घर में मिले थे।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बताया कि पुलिस ने तीन सूदखोरों को नामजद करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

एसपी ने कहा, ‘‘बिना लाइसेंस के ब्याज पर धन राशि देना और मनमाने ढंग से ब्याज वसूलना गंभीर अपराध है। हम मामले की जांच कर रहे हैं और यदि इस मामले में सूदखोरों का संगठित गिरोह सामने आता है, तो आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाने) और धारा 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सचिन ग्रोवर की सास ने थाना रोजा में दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि उनके दामाद सचिन और बेटी शिवानी ने सैन्की आनंद, विकी बग्गा और देवांश खन्ना से व्यापार के लिए ब्याज पर रुपये लिये थे लेकिन ये लोग मनमाना ब्याज वसूल रहे थे और ब्याज न चुकाने पर घर आकर धमकी देते थे तथा उन्हें प्रताड़ित करते थे।

द्विवेदी ने बताया कि इससे परेशान होकर सचिन ने अपने भाई मोहित और परिवार के अन्य सदस्यों से मदद मांगी, लेकिन उन्हें कोई सहायता नहीं मिली। इसके बाद सचिन और उनकी पत्नी ने एक सुसाइड नोट लिखा, अपने चार साल के बेटे को कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ पिलाया और फिर अलग-अलग कमरों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले के पूर्ण खुलासे के लिए पांच टीम गठित की गई हैं। नामजद आरोपी सैन्की आनंद समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा, ‘‘इस पूरे मामले पर स्वयं नजर रखे हुए हूं और जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।

Tags: शाहजहांपुर: दंपति के आत्महत्या के मामले
Previous Post

इटावा में आठ वर्षीय बालक का क्षत-विक्षत शव मिला, हत्या की आशंका

Next Post

मैनपुरी में आगरा एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में आगरा के अपर नगर मजिस्ट्रेट की मौत, चालक गंभीर रूप से घायल

Related Posts

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

August 2, 2026
हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई
उत्तर प्रदेश

हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई

August 2, 2026
नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार

August 2, 2026
सहारनपुर में डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट ने की सिर में गोली मारकर की आत्महत्या

Recent Posts

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

मेरठ पुलिस ने अपहरण करने, बंधक बनाकर मारपीट करने और रंगदारी वसूलने में शामिल गिरोह का भंडाफोड़ करके शनिवार को...

हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई

हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

हाथरस में जिला प्रशासन ने छापेमारी कर एक स्टेशनरी व्यवसायी के घर और दुकान से एक से 10 रुपये तक...

नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार

नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

बहराइच जिले में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे रूपईडीहा क्षेत्र में पुलिस ने भगवान बुद्ध की अष्टधातु की प्राचीन प्रतिमा...

सहारनपुर में डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट ने की सिर में गोली मारकर की आत्महत्या

सहारनपुर में डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट ने की सिर में गोली मारकर की आत्महत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

सहारनपुर जिले के सरसावा क्षेत्र में एक डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट तथा जिम संचालक ने सिर में गोली मार कर...

गोरखपुर जिला कारागार से विचाराधीन कैदी फरार, जेलर और चार वार्डन निलंबित

गोरखपुर जिला कारागार से विचाराधीन कैदी फरार, जेलर और चार वार्डन निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

गोरखपुर जिला कारागार की नवनिर्मित चारदीवारी फांदकर एक विचाराधीन कैदी फरार हो गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group