बलिया जिले में टॉफी का लालच देकर आठ और नौ वर्ष के दो बच्चों से कथित तौर पर कुकर्म करने वाले दुकानदार को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बच्चों को घटना के बारे में किसी को भी बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी लेकिन बच्चों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक बच्चे की मां की तहरीर पर अफजाल अंसारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के प्रावधानों के तहत 13 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया गया।
थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


