प्रतापगढ़ जिले में प्रयागराज-लखनऊ राजमार्ग पर शेखपुर के निकट शनिवार तड़के पुलिस की एक गाड़ी के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने की दुर्घटना में छह सिपाही घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि गाड़ी में सवार छह सिपाही घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए कुंडा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।


