Tuesday, August 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बहराइच: भाई की हत्या का आरोपी जमानत लेकर की भाभी और 3 बच्चियों की हत्या

admin by admin
August 21, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

बहराइच में अपने भाई की हत्या के आरोप में जमानत पर बाहर आए एक व्यक्ति को विधवा भाभी और उसकी तीन बेटियों के कत्ल के इल्जाम में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरूवार को यह जानकारी दी।

एएसपी (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि बहराइच के रमईपुरवा गांव का निवासी अनिरुद्ध कुमार 2018 में संपत्ति विवाद को लेकर अपने भाई संतोष कुमार की हत्या के मामले में जेल में बंद था। उन्होंने कहा कि हत्या के कुछ महीने बाद जमानत मिलने पर अनिरुद्ध अपने भाई की पत्नी 36 वर्षीय सुमन को जबरन संबंध बनाने के लिए मजबूर करके उसके साथ रहने लगा।

अधिकारी ने बताया कि उनकी दो बेटियां थीं – छह साल की अंशिका और तीन साल की लाडो। उन्होंने कहा कि सुमन की अपने पति संतोष से जन्मी 12 वर्षीय बेटी नंदिनी भी थी। एसएसपी ने कहा कि चूंकि सुमन अपने पति की हत्या के मामले में एक प्रमुख गवाह थी, इसलिए अनिरुद्ध उससे गवाही बदलने के लिए कह रहा था, लेकिन सुमन ने अनिरुद्ध की बात मानने से इनकार कर दिया।

तिवारी ने कहा कि सुमन हाल ही में अपनी तीन बेटियों के साथ मायके आई थी और 19 अगस्त को सुमन की मां रमपता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बेटी और तीनों लड़कियां 14 अगस्त से लापता हैं।

एसएसपी ने कहा कि, सुमन के घरवालों को शक था कि अनिरुद्ध और उसके एक साथी ने चारों को जान से मारने की नीयत से अगवा किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मोतीपुर इलाके के गायघाट पुल से अनिरुद्ध को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान अनिरुद्ध ने कबूल किया कि उसने अपने साथी की मदद से सुमन और तीनों लड़कियों को 14 अगस्त को मिहीपुरवा कस्बे में बुलाया था। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद वह उन्हें लखीमपुर खीरी जिले के खम्हरिया इलाके में शारदा नदी पर बने एक पुल पर ले गया और नदी में धकेल दिया।

एएसपी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल के पास झाड़ियों से सुमन और लड़कियों के कपड़े, एक लड़की के जूते और अपराध के दौरान इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। हालांकि, शव अभी तक नहीं मिले हैं। एएसपी ने बताया कि अनिरुद्ध का साथी फरार है और तलाश अभियान जारी है।

Tags: बहराइच: भाई की हत्या का आरोपी जमानत
Previous Post

सरकार ने भारतीय वायुसेना के लिए 97 तेजस जेट विमानों की खरीद को मंजूरी दी

Next Post

वाराणसी में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, मुकदमा दर्ज

Related Posts

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना

August 3, 2026
लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

August 3, 2026
प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी

August 3, 2026
मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म
उत्तर प्रदेश

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

August 3, 2026
Next Post

वाराणसी में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, मुकदमा दर्ज

Recent Posts

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने  कहा कि कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे खाड़ी देशों के आग्रह पर...

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में हुए चुनावों के दूसरे चरण में पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) ने जबरदस्त जीत...

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

रूसी विमानों ने दक्षिणी यूक्रेनी शहर जापोरिज्जिया के रिहायशी इलाकों में 90 मिनट के अंदर आठ शक्तिशाली ग्लाइड बम गिराए,...

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

जब मैं छोटा था, तब मेरे साथ के कई बच्चे जेब खर्च निकालने के लिए पड़ोसियों के शिशुओं की देखभाल...

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 3, 2026
0

अयोध्या, जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना इनायतनगर पुलिस टीम ने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group