Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सपा प्रमुख के आरोपों को जिलाधिकारियों ने बताया गलत, अखिलेश ने किया पलटवार

admin by admin
August 20, 2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव के 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में जौनपुर, कासगंज और बाराबंकी में गड़बड़ियों के आरोपों का संबंधित जिलाधिकारियों ने मंगलवार को खंडन किया।

तीनों जिलाधिकारियों ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर यादव के 17 अगस्त के ‘पोस्ट’ का हवाला देते हुए आरोपों के संबंध में उन्हें जवाब दिया।

पोस्ट के तुरंत बाद यादव ने निर्वाचन आयोग पर फिर से पलटवार करते हुए कहा कि वह जिलाधिकारियों को आगे करके ‘‘बच नहीं सकता’’ और मामले की गहन जांच की जानी चाहिए।

कासगंज के जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यादव की पहले की गई पोस्ट का जवाब देते हुए कहा, ‘ईमेल के माध्यम से जनपद कासगंज की विधान सभा 101 अमांपुर के अंतर्गत आठ मतदाताओं के नाम गलत ढंग से काटने की शिकायत प्राप्त हुयी थी। जांच में पाया गया कि सात मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दो बार होने के कारण नियमानुसार एक नाम को विलोपित किया गया था।

उन्होंने कहा, ”इन सात मतदाताओं का नाम आज भी मतदाता सूची में विद्यमान है। एक मतदाता की मृत्यु होने के कारण उनकी पत्नी के द्वारा फार्म—सात भरा गया था, जिसके आधार पर मृतक का नाम विलोपित किया गया था।

इसी तरह, जौनपुर के जिलाधिकारी दिनेश चंद्र ने भी ‘एक्स’ पर लिखा, ”ईमेल के माध्यम से जनपद जौनपुर की विधान सभा 366 जौनपुर के अंतर्गत पांच मतदाताओं के नाम गलत ढंग से काटने की शिकायत प्राप्त हुयी थी। वर्णित सभी पांचों मतदाता 2022 के पूर्व ही मृतक हो चुके थे। इसकी पुष्टि संबंधित मृतक मतदाता के परिवार के सदस्यों, स्थानीय लोगों सहित स्थानीय सभासद के द्वारा की गयी थी। मृतकों के नाम नियमानुसार विलोपित किये गए हैं। अतः उपर्युक्त वर्णित शिकायत पूरी तरह निराधार व भ्रामक है।

इस बीच, बाराबंकी के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने भी सपा प्रमुख की पोस्ट का जवाब देते हुए ‘एक्स’ पर कहा, ‘बाराबंकी जिले के विधानसभा क्षेत्र 266-कुर्सी के दो मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गलत ढंग से काट दिये जाने के संबंध में प्राप्त हुए। जांच में पाया गया कि उपर्युक्त दोनों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज हैं।

तीनों जिलाधिकारियों ने अपने जवाबों में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पोस्ट का हवाला भी दिया।

जिलाधिकारियों द्वारा ये ‘पोस्ट’ किए जाने के बाद सपा प्रमुख ने कहा कि जिलाधिकारियों को आगे करके निर्वाचन आयोग खुद को बचा नहीं सकता।

उन्होंने कहा, ”उप्र में 2022 के विधानसभा चुनावों में नाम काटने को लेकर हमने जो 18,000 शपथपत्र दिये थे, भाजपा सरकार उनमें से एक का भी जवाब सही तरीक़े से देना नहीं चाहती है। जिलाधिकारी को आगे करके निर्वाचन आयोग बच नहीं सकता। इस मामले की गहन जांच-पड़ताल हो। डीएम साहब दिखाएं कि नाम काटते समय जो ‘मृतक प्रमाणपत्र’ लगाए गये थे वे कहां हैं। अगर ये झूठ नहीं है तो ये सफ़ाई देने में इतने साल क्यों लग गये?

सपा प्रमुख ने गत 17 अगस्त को आयोग से मांग की थी कि वह अपनी पार्टी को मिली डिजिटल रसीदों की प्रामाणिकता की पुष्टि करने वाला एक हलफनामा जारी करे। उन्होंने अमांपुर, बख्शी का तालाब, जौनपुर सदर और कुर्सी निर्वाचन क्षेत्रों में 2022 के विधानसभा चुनाव परिणामों के संबंध में उनके द्वारा जमा किए गए हलफनामों के स्क्रीनशॉट भी साझा किए।

ईमेल के माध्यम से जनपद जौनपुर की विधान सभा 366 जौनपुर के अंतर्गत पांच मतदाताओं के नाम गलत ढंग से काटने की शिकायत प्राप्त हुयी थी। वर्णित सभी पांचों मतदाता वर्ष 2022 के पूर्व ही मृतक हो चुके थे। इसकी पुष्टि सम्बंधित मृतक मतदाता के परिवार के सदस्यों, स्थानीय लोगों सहित स्थानीय… https://t.co/waiNov1BJ9

— DM JAUNPUR (@DMjaunpur) August 19, 2025

Tags: सपा प्रमुख के आरोपों को
Previous Post

उर्वरक की कमी को लेकर अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना; अयोध्या के जिलाधिकारी लाठीचार्ज से किया इंकार

Next Post

ऑनलाइन गेमिंग को विनियमित करने वाला विधेयक लोकसभा में पेश

Related Posts

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में युवती को कार से टक्कर मारने का VIDEO वायरल, शाहनवाज पर FIR

September 16, 2026
उत्तर प्रदेश

ललितपुर के गनेशपुरा में 24 भुजाओं वाली अनोखी गणेश प्रतिमा, 11वीं सदी की धरोहर आस्था और पुरातत्व का केंद्र

September 16, 2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ: पल्लवपुरम के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से क्लोरीन रिसाव; 15 लोगों की हालत बिगड़ी

September 16, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच में बाढ़ के बीच बढ़ी वन्यजीवों की आवाजाही, 15 तेंदुए रेस्क्यू; दो मगरमच्छ भी पकड़े

September 16, 2026
Next Post

ऑनलाइन गेमिंग को विनियमित करने वाला विधेयक लोकसभा में पेश

Recent Posts

sanketik photo

सोने की हॉलमार्किंग फीस में 67% बढ़ोतरी, ₹45 से बढ़कर ₹75 हुआ शुल्क; चांदी पर कोई बदलाव नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

मुंबई, भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने त्योहारों से पहले सोने के आभूषण का हॉलमार्किंग शुल्क बढ़ाकर 75 रुपये कर दिया...

NADA की नई डोपिंग सूची में बड़ा एक्शन, एथलेटिक्स कोच राकेश कुमार पर आजीवन प्रतिबंध; कई खिलाड़ी निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) द्वारा बुधवार को जारी नवीनतम प्रतिबंध सूची में एथलेटिक्स कोच राकेश कुमार पर...

लखनऊ में युवती को कार से टक्कर मारने का VIDEO वायरल, शाहनवाज पर FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार इलाके में जनेश्वर मिश्र पार्क के पास एक युवती को कार से टक्कर मारने और...

ललितपुर के गनेशपुरा में 24 भुजाओं वाली अनोखी गणेश प्रतिमा, 11वीं सदी की धरोहर आस्था और पुरातत्व का केंद्र

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

ललितपुर जिले के बानपुर क्षेत्र में स्थित गनेशपुरा का प्राचीन गणेश मंदिर धार्मिक आस्था के साथ-साथ ऐतिहासिक और पुरातात्विक दृष्टि...

Los Angeles में न्यूज हेलीकॉप्टर क्रैश, 3 लोगों की मौत; बस हादसे की कवरेज के दौरान हुआ हादसा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका के लॉस एंजिलिस में मंगलवार शाम एक न्यूज हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर आग की चपेट में आ गया। हादसे...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group