गाजियाबाद जिले के कवि नगर इलाके में एक महिला दारोगा की कार की चपेट में आने से मौत हो गयी।
कवि नगर के सहायक पुलिस आयुक्त भास्कर वर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने हादसे में गंभीर रूप से घायल दारोगा को पास के ही अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कानपुर की मूल निवासी ऋचा 2023 में दारोगा के पद पर भर्ती हुई थीं। वह शास्त्री नगर चौकी का कार्यभार संभाल रही थीं। वह संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी भी कर रही थीं।
वर्मा ने बताया कि गाजियाबाद पुलिस लाइन में दारोगा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।








