अयोध्या के थाना पूरा कलंदर क्षेत्र में प्रयागराज अयोध्या हाईवे पर एक बाइक लदी कंटेनर में आग लग गई।
आग लगता देख थाना पूरा कलंदर देवेंद्र सिंह ने तत्परता दिखाते हुए फायर ब्रिगेड को बुलवाया तो फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने आग बुझाने का काम किया और जल्दी आग पर काबू पा लिया।
ग़लीमत यह रही की ड्राइवर थोड़ी सी पहले गाड़ी से नीचे उतर गया था जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हो पाई।
ड्राइवर ने बताया कर्नाटक से बाइक लादकर अयोध्या आ रहा था, सुबह वह भरत कुंड टोल पर पहुंचा तो निर्त्य क्रिया के लिए गाड़ी साइड कर रहा था। जिससे वहां के कुछ दुकानदारों में उसे वहां से हटा दिया
निर्त्य क्रिया के लिए गाड़ी खड़ी करने के चक्कर में आगे जगह देखते हुए जब मूरतगंज के पास उसने गाड़ी साइड में लगा कर जैसे ही गाड़ी से उतरा, वैसे ही लाइट आ गई और गाड़ी में एचटी लाइन टच होने की वजह से तुरंत आग लग गई, जिससे कंटेनर सहित सभी गाड़ियां कुछ ना कुछ जल गई।







