Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

चुनाव आयोग ने वोट चोरी आरोपों को किया खारिज, कहा- कांग्रेस का दावा झूठा और भ्रामक

admin by admin
August 17, 2025
in देश, राजनीति
0

चुनाव आयोग ने कांग्रेस द्वारा लगाए गए ‘वोट चोरी’ के आरोपों को सख्ती से खारिज करते हुए कहा कि आयोग मतदाताओं के साथ मजबूती से खड़ा है, साथ ही किसी भी परिस्थिति में चुनावी प्रक्रिया और नियमों से समझौता नहीं करेगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आज रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ कहा कि बिहार में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) ड्राइव पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी है और इसमें किसी भी राजनीतिक दल के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है।

ज्ञानेश कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग का दरवाजा सभी राजनीतिक दलों के लिए हमेशा खुला है। सभी पार्टियों के प्रतिनिधि और बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) जमीनी स्तर पर पारदर्शी तरीके से काम कर रहे हैं। वे दस्तावेजों का सत्यापन कर रहे हैं और वीडियो गवाही भी दे रहे हैं।

उन्होंने चिंता जताई कि ये सत्यापित दस्तावेज और गवाहियां, जिन्हें जिलाध्यक्ष और BLO द्वारा दिया गया है, या तो अपनी ही पार्टी के राज्य या राष्ट्रीय स्तर के नेताओं तक नहीं पहुंच रही हैं या फिर जमीनी हकीकत को नजरअंदाज करके उन्हें गुमराह किया जा रहा है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कई मतदाताओं की तस्वीरों को सार्वजनिक करने पर भी आपत्ति जताई। उनका इशारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की ओर था, जहां उन्होंने कथित गड़बड़ियों का मुद्दा उठाया था। ज्ञानेश कुमार ने कहा कि इस तरह तस्वीरें सार्वजनिक करना सुप्रीम कोर्ट के पहले दिए गए आदेश के अनुसार निजता का उल्लंघन है।

उन्होंने साफ कहा कि वोट चोरी के आरोप पूरी तरह झूठे और आधारहीन हैं। कुछ लोग बिहार में SIR ड्राइव को लेकर गलतफहमियां फैला रहे हैं और जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। ज्ञानेश कुमार ने दोहराया कि चुनाव आयोग इन कोशिशों से डरने वाला नहीं है और मतदाताओं के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है।

उन्होंने कहा, “जब राजनीति चुनाव आयोग के कंधे पर बंदूक रखकर की जा रही है, तो हम साफ करना चाहते हैं कि हम ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। चुनाव आयोग निडर होकर सभी मतदाताओं गरीब, अमीर, बुजुर्ग, महिलाएं, युवा और हर धर्म के लोगों के साथ बिना किसी भेदभाव के खड़ा रहेगा।

Tags: चुनाव आयोग ने वोट चोरी आरोपों
Previous Post

ग्रेटर नोएडा के एक निजी विश्वविद्यालय में बीटेक के छात्र ने आत्महत्या की

Next Post

कौशांबी में हथियारों से लैस बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी को गोली मारकर गहनों से भरा बैग लूटा

Related Posts

देश

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

September 18, 2026
अंतराष्ट्रीय

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

हाईवे पर आवारा पशु छोड़ना पड़ेगा भारी, मालिकों पर जुर्माना और कार्रवाई की तैयारी, MoRTH ने जारी की SOP

September 18, 2026
खेल

अभिषेक शर्मा का 30 गेंदों में तूफानी शतक, भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराकर 3-0 से जीती सीरीज

September 18, 2026
Next Post

कौशांबी में हथियारों से लैस बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी को गोली मारकर गहनों से भरा बैग लूटा

Recent Posts

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

गुवाहाटी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने वैश्विक कारोबारी समुदाय से राज्य में निवेश के अवसर तलाशने का शुक्रवार...

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पुलिस लाइन के पास...

अयोध्या में गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन सख्त, शराब और विवादित गानों पर रोक, डीजे के लिए भी जारी निर्देश

by Atul Narain Srivastava
September 18, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव को लेकर अयोध्या पुलिस प्रशासन और केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति ने आयोजन समितियों के...

बहराइच में छप्पर के घर में सो रही 86 वर्षीय महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, शव नाले के पास मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

बहराइच जिले में तेंदुए के हमले से एक 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना सुजौली थाना क्षेत्र...

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बहराइच में गैंगस्टर्स एक्ट के तहत तैयार किए गए गैंग चार्ट को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group