Wednesday, July 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

किश्तवाड़ में बादल फटा: जम्मू-कश्मीर के प्राधिकारियों ने 21 शवों की पहचान की

admin by admin
August 15, 2025
in देश
0

जम्मू-कश्मीर में प्राधिकारियों ने किश्तवाड़ जिले में बादल फटने से प्रभावित चशोती गांव से बरामद किए गए 46 शवों में से 21 की पहचान कर ली है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

किश्तवाड़ जिले के एक सुदूर पहाड़ी गांव चशोती में बृहस्पतिवार को बादल फटने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआईएसएफ) के दो जवानों समेत कम से कम 46 लोगों की मौत हो गयी।

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान के लिए प्राधिकारियों ने एक व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से पीड़ितों की तस्वीरें प्रभावित परिवारों के साथ साझा कीं जिसके परिणामस्वरूप बरामद किए गए 46 शवों में से 21 की पहचान की गई।

अब तक 160 से अधिक घायलों को मलबे से बाहर निकाला गया है जिनमें से 38 की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि माना जा रहा है कि अभी और लोग फंसे हुए हैं।

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने बृहस्पतिवार को चशोती गांव से लगभग 15 किलोमीटर दूर पद्दार में एक नियंत्रण कक्ष-सह-सहायता डेस्क स्थापित किया ताकि अचानक आई बाढ़ के बाद लोगों और तीर्थयात्रियों की सहायता की जा सके। नियंत्रण कक्ष के लिए पांच अधिकारियों को तैनात किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि त्रासदी के बाद से ‘हेल्प डेस्क’ को कई लोगों ने फोन किए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी परिवारों द्वारा लापता बताए गए 67 लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘अब तक बरामद किए गए शवों में से 21 की पहचान उनके परिवारों ने कर ली है। बाकियों की पहचान की जा रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने शवों की तस्वीरें उनके साथ साझा की हैं ताकि उनकी पहचान की जा सके। उन्होंने कहा कि बादल फटने की घटना के बाद से लोग अपने परिवार के सदस्यों का पता लगाने के लिए फोन कर रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बादल फटने से प्रभावित क्षेत्र से आगे दो गांव हैं – मचैल और हमोरी, जहां सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि आपदा के बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो जाने के कारण उनके मोबाइल फोन की बैटरी खत्म हो गई हैं।

उन्होंने बताया कि उनके संपर्क करने के बाद अधिकारियों को यह पता लग सकेगा कि वे कहां हैं।अधिकारियों ने बताया कि खोज अभियान के तहत इलाके में मलबे एवं कीचड़ से और पीड़ितों को निकाला जाएगा।

इस बीच, ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने चिनाब नदी में 10 शव तैरते हुए देखे हैं और उन्हें निकालने के प्रयास भी जारी हैं।

मचैल माता मंदिर जाने वाले मार्ग में पड़ने वाले चशोती गांव में यह आपदा अपराह्न 12 बजकर 25 मिनट पर आई। जिस समय हादसा हुआ, उस समय मचैल माता मंदिर यात्रा के लिए वहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र थे।

साढ़े नौ हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित मचैल माता मंदिर तक जाने के लिए श्रद्धालु चशोती गांव तक वाहन से पहुंच सकते हैं और उसके बाद उन्हें 8.5 किलोमीटर की पैदल यात्रा करनी होती है।

चशोती गांव किश्तवाड़ शहर से लगभग 90 किलोमीटर दूर है। यहां श्रद्धालुओं के लिए लगाया गया एक लंगर (सामुदायिक रसोईघर) इस घटना से सबसे अधिक प्रभावित हुआ। बादल फटने के कारण अचानक बाढ़ आ गई और दुकानों एवं एक सुरक्षा चौकी सहित कई इमारतें बह गईं।

इस आपदा ने एक अस्थायी बाजार, लंगर स्थल और एक सुरक्षा चौकी को तहस-नहस कर दिया है।अधिकारियों ने बताया कि चशोती और निचले इलाकों में अचानक आई बाढ़ के कारण कम से कम 16 आवासीय मकान एवं सरकारी इमारतें, तीन मंदिर, चार पवन चक्की, 30 मीटर लंबा एक पुल तथा एक दर्जन से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में आज दोपहर 12.30 बजे बादल फटा। मचैल माता मंदिर के यात्रा मार्ग पर ये आपदा आई है। इसमें अभी तक 10 लोगों की मौत की आशंका है। बड़ी संख्या में लोग फंसे हुए हैं। बचाव-राहत कार्य जारी है। pic.twitter.com/3SzCdMfCEX

— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) August 14, 2025

Tags: किश्तवाड़ में बादल फटा
Previous Post

वित्त मंत्रालय ने दो स्लैब वाली जीएसटी दर संरचना, चुनिंदा वस्तुओं पर विशेष दरों का दिया प्रस्ताव

Next Post

दुकानदार ‘यहां स्वदेशी माल बिकता है’ का बोर्ड लगाएं: मोदी

Related Posts

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस
देश

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

July 28, 2026
अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?
उत्तर प्रदेश

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

July 28, 2026
बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार
क्राइम

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

July 28, 2026
राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार
देश

सुप्रीमकोर्ट का बिना आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नाबालिक प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश, कानून से किया खिलवाड़, उसे सजा

July 28, 2026
Next Post

दुकानदार ‘यहां स्वदेशी माल बिकता है’ का बोर्ड लगाएं: मोदी

Recent Posts

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

दिग्गज अभिनेता देव आनंद और अभिनेत्री कल्पना कार्तिक के बेटे सुनील आनंद का लंदन में दिल का दौरा पड़ने से...

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

अमरोहा जिले की हसनपुर तहसील में तीन बहनों द्वारा एक ही युवक से विवाह करने का चर्चित मामला फर्जी निकला। तीन...

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

2010 में कोर्ट ने दिया था ध्वस्तीकरण का आदेश बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ अभियान के...

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी  कंप्यूटर Teacher  के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी कंप्यूटर Teacher के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले के खजनी कस्बे में घर के बाहर खेलते समय लापता हुए 10 वर्षीय बच्चे की कथित रूप से...

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

फतेहपुर, कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में जंतर- मंतर पर छात्रों के हालिया ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन की तर्ज पर यहां...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group