लखनऊ जिले के मोहनलालगंज इलाके में पुलिस ने आलू टिक्की और चटनी में भांग मिलाकर ग्राहकों को बेचने के आरोप में एक खोमचा संचालक को गिरफ्तार किया है।
सूत्रों ने बताया कि मोहनलालगंज पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर 12 अगस्त की देर रात खुजौली के पास साहू को उस समय पकड़ा जब वह एक थैले में 1.2 किलोग्राम भांग ले जा रहा था। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


