झांसी जिले के टोडी फतेहपुर क्षेत्र के बुधवार को दो बोरों में भरे एक महिला के शव के टुकड़े एक कुएं से बरामद किये गए।
उन्होंने बताया कि शव तीन-चार दिन पुराना लग रहा है। उन्होंने बतायाक ि ऐसा लगता है कि महिला की हत्या कहीं और करके उसके शव के कुछ टुकड़ों को बोरे में भर कर कुएं में फेंके गये हैं। उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं, हालांकि अभी तक आसपास के थानों में गुमशुदगी की कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
सूत्रों ने बताया कि क्षत-विक्षत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा आगे की जांच की जा रही है।


