Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

एअर इंडिया के विमान को मौसम रडार में समस्या के कारण चेन्नई में उतारना पड़ा

admin by admin
August 11, 2025
in देश
0

नयी दिल्ली, नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने सोमवार को कहा कि एअर इंडिया की तिरुवनंतपुरम से दिल्ली आ रही उड़ान को विमान के मौसम रडार में खराबी की आशंका के कारण रविवार शाम को चेन्नई में सुरक्षित उतारा गया था।

उसका यह बयान तब आया है, जब विमान में सवार कुछ सांसदों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जतायी थी।

रविवार को एअर इंडिया ने कहा था कि उड़ान संख्या एआई 2455 को तकनीकी खराबी की आशंका के चलते चेन्नई की ओर मोड़ा गया, वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के.सी. वेणुगोपाल ने दावा किया कि यह उड़ान ‘‘खतरनाक रूप से त्रासदी के बेहद करीब’’ पहुंच गई थी।

विमान का मार्ग परिवर्तित किए जाने की घटना को लेकर राजनीतिक विवाद भी खड़ा हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय ने सोमवार को कहा कि वेणुगोपाल ने दावा किया है कि एअर इंडिया की उड़ान को चेन्नई में ‘लैंडिंग’ रोकनी पड़ी क्योंकि रनवे पर दूसरा विमान था और वहीं, एयरलाइन ने तुरंत ही इसका खंडन किया है, तो दोनों में से कोई एक तथ्यों को गलत तरीके से पेश कर रहा है।

इसी पृष्ठभूमि में डीजीसीए ने सोमवार को इस घटना पर विस्तृत बयान जारी कर कहा कि उड़ान के दौरान ए320 विमान वीटी-टीएनएल को मध्यम स्तर के टर्बुलेंस (हवा की गति में परिवर्तन होने के कारण विमान को झटके लगना) का सामना करना पड़ा।

विमानन नियामक ने कहा, ‘‘चालक दल ने देखा कि मौसम रडार पर दिखाई दे रही मौसम संबंधी जानकारी सटीक नहीं है। मौसम रडार में खराबी की आशंका के कारण विमान को चेन्नई की ओर मोड़ा गया

उसने कहा कि इंजीनियरिंग जांच के दौरान कोई कमी नहीं पाई गई, लेकिन एहतियात के तौर पर ‘‘डब्ल्यूएक्स मौसम रडार ट्रांसरीसीवर को बदल दिया गया।

बयान में कहा गया है कि अतिरिक्त ईंधन जलाकर अधिक वज़न के साथ हवाई अड्डे पर उतरने से बचने के लिए, विमान ने हवाई यातायात नियंत्रक (एटीसी) की अनुमति से चेन्नई से 25 समुद्री मील उत्तर-पूर्व दिशा में रात 21:25 बजे से 22:08 बजे तक 43 मिनट तक हवा में चक्कर लगाए।

डीजीसीए ने कहा, ‘‘जब विमान को चेन्नई के रनवे 25 पर उतरने की अनुमति दी गई, तो 22:19 बजे एटीसी ने विमान को न उतरने के लिए कहा क्योंकि प्रस्थान कर रही गल्फ एयर की उड़ान जीएफए053 (चेन्नई-बहरीन) ने रनवे के बाईं ओर मलबा होने की सूचना दी थी। एप्रन कंट्रोल ने रनवे की जांच की और कुछ नहीं पाया गया।

नियामक ने कहा, ‘‘इसके बाद विमान को हवाई अड्डे पर उतरने की अनुमति दी गई और विमान ने भारतीय समयानुसार 22:39 बजे सुरक्षित लैंडिंग की।

एअर इंडिया की उड़ान एआई 2455 रविवार को शाम 19:15 बजे प्रस्थान करने वाली थी, लेकिन दिल्ली से विमान के देर से पहुंचने के कारण यह 49 मिनट देरी से रवाना हुई और तिरुवनंतपुरम से 20:04 बजे उड़ान भरी।

सोमवार को एअर इंडिया ने कहा कि तिरुवनंतपुरम-दिल्ली उड़ान के क्रू ने सभी प्रोटोकॉल का पालन किया और पहली बार उतरने का प्रयास रनवे पर संदिग्ध बाहरी मलबा होने की सूचना के कारण रोकना पड़ा।

एयरलाइन ने कहा कि विमान को चेन्नई की ओर मोड़ने का फैसला एक एहतियाती कदम था और यह यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संदिग्ध तकनीकी समस्या के चलते लिया गया। उसने कहा कि उड़ान को बेंगलुरु के बजाय चेन्नई मोड़ा गया, क्योंकि चेन्नई में मौसम साफ था।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और संसद की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष के. सी. वेणुगोपाल ने रविवार रात दावा किया था कि उन्हें और कई अन्य सांसदों को तिरुवनंतपुरम से दिल्ली ला रहा एअर इंडिया का विमान ‘‘त्रासदी के बेहद करीब’’ पहुंच गया था।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘लगभग दो घंटे तक उतरने की अनुमति का इंतजार करते हुए हम हवाई अड्डे के ऊपर चक्कर लगाते रहे और उसके बाद जब पहली बार हवाई अड्डे पर उतरने की कोशिश की गयी, तो एक दिल दहला देने वाला क्षण आया तथा बताया गया कि एक और विमान रनवे पर मौजूद है। क्षण भर में कैप्टन की सूझबूझ से विमान ने ऊपर उड़ान भर ली और सभी की जान बचा ली। दूसरे प्रयास में विमान सुरक्षित उतरा।

वेणुगोपाल को ‘एक्स’ पर जवाब देते हुए एअर इंडिया ने कहा, ‘‘हम स्पष्ट करना चाहेंगे कि चेन्नई की ओर मार्ग परिवर्तन संदिग्ध तकनीकी समस्या और खराब मौसम के कारण एहतियातन किया गया था।

मालवीय ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में एयर इंडिया के जवाब को टैग करते हुए कहा, ‘‘विमानन सुरक्षा सर्वोपरि है और जिम्मेदार माने जाने वाले लोगों की सोशल मीडिया पोस्ट को अनदेखा नहीं किया जा सकता। यदि आरोप सही है, तो चेन्नई एटीसी और एयर इंडिया को इसका जवाब देना होगा। यदि नहीं, तो वेणुगोपाल को इसके परिणाम भुगतने चाहिए, जिसमें झूठी जानकारी फैलाने के लिए उन्हें ‘नो-फ्लाई’ सूची में डाला जाना भी शामिल है।

Tags: एअर इंडिया के विमान को मौसम रडार
Previous Post

सपा प्रमुख अखिलेश ने निर्वाचन आयोग पर साधा निशाना, अधिकारियों पर ‘वोट लूट’ का लगाया आरोप

Next Post

गाजा सिटी में इजराइल के हमले में पत्रकारों की मौत

Related Posts

देश

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

September 18, 2026
अंतराष्ट्रीय

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

हाईवे पर आवारा पशु छोड़ना पड़ेगा भारी, मालिकों पर जुर्माना और कार्रवाई की तैयारी, MoRTH ने जारी की SOP

September 18, 2026
खेल

अभिषेक शर्मा का 30 गेंदों में तूफानी शतक, भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराकर 3-0 से जीती सीरीज

September 18, 2026
Next Post

गाजा सिटी में इजराइल के हमले में पत्रकारों की मौत

Recent Posts

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

गुवाहाटी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने वैश्विक कारोबारी समुदाय से राज्य में निवेश के अवसर तलाशने का शुक्रवार...

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पुलिस लाइन के पास...

अयोध्या में गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन सख्त, शराब और विवादित गानों पर रोक, डीजे के लिए भी जारी निर्देश

by Atul Narain Srivastava
September 18, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव को लेकर अयोध्या पुलिस प्रशासन और केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति ने आयोजन समितियों के...

बहराइच में छप्पर के घर में सो रही 86 वर्षीय महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, शव नाले के पास मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

बहराइच जिले में तेंदुए के हमले से एक 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना सुजौली थाना क्षेत्र...

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बहराइच में गैंगस्टर्स एक्ट के तहत तैयार किए गए गैंग चार्ट को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group