अयोध्या, हिस्ट्रीशीटर समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य राजा मान सिंह, उसकी पत्नी और उसके भाई दुष्यंत सिंह समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने नकली नोटों का कारोबार करने, जबरदस्ती लोगों से जमीन में निवेश कराने व पैसा मांगने पर धमकी देने के आरोप में राजा मान सिंह से 6,50,000 रुपये नकद बरामद हुए हैं।
राजा मान सिंह थाना पूराकलंदर के सरियावां गांव का रहने वाला है। पूराकलंदर पुलिस और क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने मान सिंह समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
मान सिंह पर आरोप है कि वह नकली नोटों का कारोबार करता है। जमीन की खरीदारी में लोगों को सब्जबाग दिखाकर निवेश करवाता है। जब निवेशक पैसा मांगते हैं तब उनको डराता धमकाता है ताकि वह उससे पैसा न मांगे। राजा मान सिंह सभी निवेश अपनी पत्नी व भाई दुष्यंत सिंह के नाम करता था। लोगों पर रौब जमाता था। राजा मान सिंह थाना पूराकलंदर का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है।
मसौधा द्वितीय सीट से समाजवादी पार्टी का जिला पंचायत सदस्य भी है। पुलिस को शिकायत मिली थी कि ये नकली नोटों का कारोबार करता है। इसके साथ ही जमीन में निवेश के नाम पर लोगों से पैसा ऐंठता है। इस मामले पर इसके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज हुई थी और भी शिकायत आई थी, इन्हें लेकर जांच चल रही थी।
थाना पूराकलन्दर #ayodhyapolice ने डकैती ,लूट व उद्यापन करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुये 24 घण्टे के अन्दर गिरोह के 08 अभियुक्तों को 650000 रुपया नगद व एक अदद पीली धातु की चैन के साथ किया गया गिरफ्तार, #SSP_अयोध्या की बाइट। #UPPolice pic.twitter.com/4KNxtipgYa
— AYODHYA POLICE (@ayodhya_police) August 6, 2025


